महाशिवरात्रि 2023: जानें इस दिन किस मनोकामना की पूर्ति के लिए कैसे करें रुद्राभिषेक

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 8, 2023, 11:05 AM IST

Maha Shivratri 2023 Date: रुद्राभिषेक मंत्र में इतनी शक्ति होती है कि जिस क्षेत्र में भी इसका जप किया जाता है, उससे कई किलोमीटर तक के हिस्से में शुद्धता आ जाती है। जानिए महाशिवरात्रि के दिन किस मनोकामना की पूर्ति के लिए कैसे करें रुद्राभिषेक।

रुद्राभिषेक अर्थात रुद्र का अभिषेक। रूद्र यानि भगवान शिव का जब अभिषेक कराया जाता है तो उसे रुद्राभिषेक कहते हैं। रुद्राभिषेक मंत्र (Rudrabhishek Mantra) बेहद शक्तिशाली माने जाते हैं। मान्यताओं अनुसार रुद्राभिषेक से भगवान शिव तुरंत ही प्रसन्न हो जाते हैं। वास्तव में रुद्राभिषेक मंत्र कोई एक मंत्र नहीं बल्कि मंत्रों का समूह है जो 'शुक्लयजुर्वेदीय रुद्राष्टाध्यायी' के रूप में भी जाना जाता है। इसे 'रुद्राष्टाध्यायी' और “रुद्री पाठ” के नाम से भी जाना जाता है। महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक कराना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। इस बार महाशिवरात्रि 18 फरवरी को मनाई जाएगी। जानिए इस दिन किस मनोकामना की पूर्ति के लिए कैसे करें रुद्राभिषेक।

maha shivratri 2023

महाशिवरात्रि पर अपनी इच्छानुसार करें रुद्राभिषेक

महाशिवरात्रि पर किस चीज से कराएं रुद्राभिषेक (Rudrabhishek on Mahashivaratri)

मनोकामनाकिस चीज से कराएं रुद्राभिषेक
अखंड लक्ष्मी की प्राप्ति के लिएगन्ने के रस से शिवजी का रुद्राभिषेक करें
मोक्ष प्राप्ति के लिएकिसी तीर्थ से जल लाकर रुद्राभिषेक करें
संतान प्राप्ति के लिएदुग्ध से रुद्राभिषेक करना चाहिए
नौकरी में सफलता के लिएसरसों के तेल से रुद्राभिषेक कराएं
ज्वर की समस्या के लिएगंगाजल से अभिषेक करें
भवन या वाहन खरीदने की है इच्छादही से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें
धन में वृद्धि के लिएशहद और घी से रुद्राभिषेक करें
बीमारी से कष्ट मुक्ति के लिएजल में इत्र मिलाकर रुद्राभिषेक करें
पापों से मुक्ति के लिएशहद से रुद्राभिषेक करें
उत्तम स्वास्थ्य के लिएगाय के दूध या शुद्ध घी या फिर दोनों से रुद्राभिषेक करें
बुद्धि के विकास के लिएदूध में शक्कर मिलाकर रुद्राभिषेक करें
बिजनेस में सफलता के लिएरुद्राभिषेक मंत्र का सच्चे मन से जाप करें
बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिएशहद और घी से रुद्राभिषेक करें
असाध्य रोग से मुक्ति के लिएकुशा के द्वारा रुद्राभिषेक मंत्र से शिवजी की पूजा करें
शत्रुओं से मुक्ति के लिएसरसों के तेल से रुद्राभिषेक कराएं
रुद्राभिषेक में प्रयोग की जाने वाली सामग्री: रुद्राभिषेक शुरू करने से पहले सभी सामग्रियों को एकत्रित कर लें। इसके लिए मुख्य तौर पर दीया, घी, धूप, कपूर, अगरबत्ती, तेल, बाती, फूल, सिन्दूर, चंदन का लेप, दूध, सफ़ेद फूल, बेल पत्र, गंगा जल और जिस मनोकामना के लिए रुद्राभिषेक करने जा रहे हैं उससे संबंधित द्रव्य, गुलाब जल आदि एकत्रित कर लें।

End of Feed