Magh Purnima Snan Time 2025 (माघ पूर्णिमा स्नान मुहूर्त 2025): माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। ये दिन स्नान-दान के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इस साल माघ पूर्णिमा का त्योहार 12 फरवरी को मनाया जाएगा। ये माघ स्नान का आखिरी दिन भी होता है। इस दिन कल्पवास का भी समापन हो जाता है। बता दें माघ महीने के दौरान कई भक्त एक महीने तक प्रयाग स्थित गंगा तट पर निवास करते हैं इसे ही कल्पवास के नाम से जाना जाता है। चलिए आपको बताते हैं माघ पूर्णिमा पर स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
Magh Purnima Snan Time 2025
माघ पूर्णिमा 2025 (Magh Purnima 2025)
माघ पूर्णिमा स्नान 12 फरवरी को किया जाएगा। इस दिन चंद्रोदय शाम 6 बजे होगा। पंचांग अनुसार माघ पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी की शाम 6 बजकर 55 मिनट से लेकर 12 फरवरी की शाम 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगी।
माघ पूर्णिमा स्नान-दान मुहूर्त 2025 (Magh Purnima Snan Time 2025)
- 05:19 AM से 06:10 AM
- 07:02 AM से 08:25 AM
- 08:25 AM से 09:49 AM
- 11:12 AM से 12:35 PM
- 03:22 PM से 04:46 PM
- 04:46 PM से 06:09 PM
माघ पूर्णिमा का महत्व (Magh Purnima Ka Mahatva)
धार्मिक दृष्टि से माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान और जाप करना अत्यंत फलदायी माना जाता है। कहते हैं इस दिन देवी-देवता गंगा स्नान के लिए धरती पर आते हैं। ऐसे में जो कोई इस दिन नदी के पवित्र जल में स्नान करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इस तिथि पर विष्णु भगवान और हनुमान जी की पूजा बेहद फलदायी मानी जाती है। कहते हैं इस दिन पवित्र नदियों में स्नानादि करने से सूर्य और चंद्रमा से जुड़े दोषों से मुक्ति मिल जाती है। मा
