Magh Maas 2023: लक्ष्मी कृपा दिलाता है माघ मास में तुलसी पूजन, ये चीजें देना माना जाता है स्वर्ण दान के समान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 12:54 PM IST

Magh Maas 2023 Starting Date, Puja Vidhi, Mahatva: माघ महीने में विष्णु जी और तुलसी पूजा का खास महत्व है। तुलसी पर दीया जलाने से लक्ष्मी जी की कृपा मिलती है। संगम स्नान की भी इस मास में बहुत मान्यता है। यहां देखें कि माघ महीने में किस विधि से करें पूजा और क्या करें दान।

Magh Maas 2023 Dates: हिंदू धर्म में हर महीने का अपना अलग महत्व होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने को विशेष दर्जा प्राप्त है। वैसे ही हिंदू पंचांग का ग्यारहवां महीना है माघ माह। जनवरी में आने वाला माघ माह बहुत पवित्र होता है। इस महीने में गंगा नदी में स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। भगवान विष्णु को समर्पित इस महीने में उनकी पूजा और व्रत करने से विशेष आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि इस महीने में देवता मनुष्य रूप धारण कर प्रयागराज के संगम में स्नान करने आते हैं। आइए जानते हैं माघ में पूजा करने की विधि और नियम।

Magh Maas 2023: लक्ष्मी कृपा दिलाता है माघ मास में तुलसी पूजन, ये चीजें देना माना जाता है स्वर्ण दान के समान

Magh Maas 2023 Starting Date

7 जनवरी सुबह 04 बजकर 37 मिनट पर माघ माह के कृष्ण की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। माघ माह का समापन 5 फरवरी 2023 को होगा।

End of Feed