Gupt Navratri Ghatasthapana Muhurat 2026 : गुप्त नवरात्रि के पहले दिन घट स्थापना का क्या है शुभ मुहूर्त, जानिए गुप्त नवरात्रि की पूरी पूजा विधि

Gupt Navratri Ghatasthapana Muhurat 2026 : साल 2026 में 19 जनवरी से माघ माह की गुप्त नवरात्रि शुरू हो गई हैं। इस नवरात्रि में देवी माता के 10 महाविद्या स्वरूपों का पूजन किया जाता है। 19 जनवरी को घटस्थापना का मुहूर्त क्या है और घटस्थापना कैसे करें। आइए जानते हैं।

Gupt Navratri Ghatasthapana Muhurat 2026 : हिंदू धर्म में माघ मास की गुप्त नवरात्रि को साधना, आत्मशुद्धि और शक्ति उपासना का विशेष पर्व माना जाता है। साल 2026 में माघ गुप्त नवरात्रि 19 जनवरी से शुरू हो रही है। यह नवरात्रि बाहरी उत्सव से अधिक आंतरिक साधना और गुप्त पूजा के लिए जानी जाती है। इस दौरान देवी शक्ति की आराधना, घट स्थापना और मंत्र साधना से विशेष फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि माघ गुप्त नवरात्रि में की गई साधना जल्दी फल देती है और साधक को मानसिक, आध्यात्मिक और ऊर्जा स्तर पर मजबूती प्रदान करती है।

गुप्त नवरात्रि पर घट स्थापना कैसे करें और पूजा विधि

गुप्त नवरात्रि पर घट स्थापना कैसे करें और पूजा विधि

माघ गुप्त नवरात्रि में घट स्थापना क्यों की जाती है?

घट स्थापना को देवी शक्ति के आगमन का प्रतीक माना जाता है। घट यानी कलश को जीवन, ऊर्जा और सृष्टि का स्वरूप कहा गया है। जब घट स्थापना की जाती है, तो माना जाता है कि देवी मां पूरे नवरात्रि काल तक उसी स्थान पर विराजमान रहती हैं। इससे घर और पूजा स्थल में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और साधना को स्थिरता मिलती है।

End of Feed