मध्य प्रदेश में स्थित हैं ये शक्तिपीठ, यहां महसूस होती है देवी की चमत्कारी शक्ति, जानिए महत्व और मान्यता

Madhya Pradesh mein kaun kaun se Shaktipeeth hain: नवरात्र में देवी मां के मंदिरों, खासतौर पर शक्तिपीठों में खूब भीड़ उमड़ती है। भारत के दिल में स्थित राज्य मध्य प्रदेश में भी कई शक्तिपीठ स्थित हैं जहां भक्त देवी की शक्ति को नमन करने पहुंचते हैं। जानें इनके बारे में।

Madhya Pradesh mein kaun kaun se Shaktipeeth hain: शारदीय नवरात्रि देवी दुर्गा और उनकी विभिन्न शक्तियों की उपासना और साधना का महापर्व माना जाता है। नवरात्रि के दौरान देशभर के देवी मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ता है। मध्य प्रदेश में भी कई शक्तिपीठ और प्राचीन मंदिर स्थित हैं, जहां विशेष रूप से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है।

Maa Durga

मध्य प्रदेश में कौन से शक्तिपीठ हैं (Pic: iStock)

मध्य प्रदेश में कौन से शक्तिपीठ हैं

अवंति शक्तिपीठ: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में शिप्रा नदी के पूर्वी तट पर स्थित अवंति शक्तिपीठ देवी भक्तों के लिए प्रमुख केंद्र है, जिसे भैरव पर्वत मंदिर भी कहा जाता है। मान्यता है कि यहां माता सती का ऊपरी होंठ गिरा था। इसी कारण इस स्थल को 51 शक्तिपीठों में विशेष स्थान प्राप्त है। यहां माता को मां अवंती या अवंतिका के रूप में पूजा जाता है, जबकि भगवान शिव की पूजा लम्बकर्ण के रूप में की जाती है। नवरात्रि के समय यहां विशेष पूजन, भंडारा और भव्य आयोजन होते हैं।

End of Feed