Maharashtra Mein Aaj Chandra Grahan Ka Samay: फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन पर आज साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लग चुका है। साल के पहले चंद्र ग्रहण का सूतक काल भी सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर शुरू हो चुका है। और अब ये शाम को 6 बजकर 46 मिनट पर ग्रहण के साथ ही समाप्त होगा। इस साल का चंद्र ग्रहण जो दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू हुआ है, बहुत ही दुर्लभ माना जा रहा है। इस दिन पर कई सारे योग-संयोग बन रहे हैं। साल का यह पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण देश और दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा। ऐसे में अगर आप महाराष्ट्र या उसके आस पास के शहरों में रहते हैं। तो यहां देखें आपके शहर में चंद्र ग्रहण कब देखने को मिल सकता है।
महाराष्ट्र में चंद्र ग्रहण का समय
Maharashtra Me Chandra Grahan Kab Lagega 2026 (महाराष्ट्र में आज चंद्र ग्रहण कितने बजे दिखेगा) -
| शहर | चंद्र ग्रहण शुरू होने का समय | चंद्र ग्रहण समाप्त होने का समय |
| मुंबई | 6:42 PM | 6:47 PM |
| पुणे | 6:45 PM | 6:47 PM |
| नागपुर | 6:18 PM | 6:47 PM |
| नासिक | 6:45 PM | 6:47 PM |
| ठाणे | 6:42 PM | 6:47 PM |
| औरंगाबाद | 6:45 PM | 6:47 PM |
| कल्याण-डोंबिवली | 6:43 PM | 6:47 PM |
| विरार | 6:42 PM | 6:47 PM |
| सोलापुर | 6:45 PM | 6:47 PM |
| भिवंडी | 6:42 PM | 6:47 PM |
| कोल्हापुर | 6:45 PM | 6:47 PM |
चंद्र ग्रहण में क्या सावधानी बरतें?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के समय को बहुत ही अशुद्ध और नकारात्मक माना जाता है। ऐसे में आज 3 मार्च के चंद्र ग्रहण के सूतक काल के शुरू होने के बाद गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी चाहिए। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का भी खास ख्याल रखने की आवश्यकता हो सकती है। इस दौरान पूजा-पाठ और शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। ग्रहण और सूतक काल के दौरान खान-पान से भी परहेज किया जाता है। घर में पहले से पके हुए खाने में तुलसी के पत्ते डाल दिए जाते हैं, ताकि खाने पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव न पड़ सके। साथ ही साथ ग्रहण के दौरान कोई भी जोखिमभरा कार्य न करने की सलाह दी जाती है।
चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद क्या दान करें
चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। आप इस चंद्र ग्रहण के बाद दूध, चावल, चीनी, सफेद वस्त्र, नारियल, दही और सफेद मिठाई का दान करें तो बहुत ही लाभदायक हो सकता है। साथ ही साथ अगर आप चाहें तो किसी जरुरतमंद को अपने सामर्थ्य के हिसाब से धन भी दान कर सकते हैं।
