Chandra Grahan 2023: हर बार पूर्णिमा पर ही क्यों लगता है चंद्र ग्रहण? जानिए इसकी असली वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 5, 2023, 09:18 AM IST

Why Chandra Grahan Occurs On Purnima: साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई, शुक्रवार को लगेगा। यह रात 08 बजकर 45 मिनट से आरंभ होगा, जो देर रात 1 बजे समाप्त होगा। जानिए चंद्र ग्रहण पूर्णिमा पर ही क्यों लगता है।

Why Chandra Grahan Occurs On Purnima: साल का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई यानी शुक्रवार के दिन लग रहा है। इस दिन रात्रि में 08 बजकर 45 मिनट से चंद्रग्रहण आरंभ होगा। वहीं, इसका समापन देर रात 1 बजे पर होगा। इसकी कुल समयावधि 4 घंटे 18 मिनट तक की होगी। वैज्ञानिक दृष्टि, चंद्र ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाती है। यह एक खगोलीय घटना है, जो हर साल ही घटित होती है। लेकिन, गौर करने वाली बात ये है कि चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि पर ही क्यों लगता है और ये हर पूर्णिमा पर क्यों नहीं लगता। तो आइए इस लेख के मध्य से इन सारे सवालों के जवाब जान लेते हैं।

Why Chandra Grahan Occur On Purnima

Lunar Eclipse 2023: पूर्णिमा पर ही क्यों लगता है चंद्र ग्रहण

कैसे लगता है चंद्र ग्रहण? How Chandra Grahan Occurs

वास्तव में, पृथ्‍वी सूर्य के चक्‍कर लगाती है और चंद्रमा पृथ्‍वी का चक्‍कर लगाता है। इसी कड़ी में एक क्षण ऐसा आता है जब चंद्रमा और सूर्य के बीच में पृथ्वी आ जाती है। इस प्रकार तीनों के एक सीध में आ जाने से सूर्य की रौशनी चंद्रमा तक नहीं पहुंच पाती और इस स्थिति को चंद्र ग्रहण कहा जाता है। लेकिन, अब सवाल ये है कि चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन ही क्‍यों लगता है, यहां जानिए विस्तार से...

End of Feed