इन 4 राशियों पर भगवान विष्णु की रहती है विशेष कृपा, धन-धान्य की नहीं होती कभी कमी

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 8, 2023, 02:05 PM IST

Favourite Zodiac Signs Of Lord Vishnu: ज्योतिष शास्त्र में 4 ऐसी राशियां के बारे में बताया गया है जिन पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा रहती है।

Favourite Zodiac Signs Of Lord Vishnu: कहते हैं जिस व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा बरसती है उसका जीवन धन-धान्य से भर जाता है। इसलिए मनुष्य श्री हरि विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय करता है। लेकिन कुछ ऐसी राशियां हैं जिन पर भगवान विष्णु विशेष रूप से मेहरबान रहते हैं। इन राशियों के लोगों को जीवन के हर मोड़ पर विष्णु जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं जिन पर श्री हरि विष्णु प्रसन्न रहते हैं।

Lord Vishnu Favourite Zodiac Signs

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

ज्योतिष शास्त्र अनुसार वृषभ राशि के लोगों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। जीवन में जब भी ये मुश्किल घड़ी में होते हैं तो इन्हें विष्णु जी का साथ अवश्य मिलता है। इस राशि के लोगों की किस्मत काफी अच्छी होती है। इन्हें सारे सुख प्राप्त होते हैं।

End of Feed