अध्यात्म

भगवान गणेश की सबसे पसंदीदा 3 राशियां, जिसमें जन्मे लोग होते हैं समृद्धशाली

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 7, 2023, 07:31 AM IST

ज्योतिष शास्त्र अनुसार 3 ऐसी राशियां हैं जिसमें जन्मे लोगों पर भगवान गणेश की सदैव ही कृपा बनी रहती है। कहते हैं इन राशि वालों को कभी किसी चीज की कमी नहीं होती। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।

Image

गणेश भगवान की प्रिय राशियां

कहते हैं भगवान गणेश की जिन पर कृपा बरस जाए उनका जीवन धन्य हो जाता है। उन्हें किसी चीज का दुख नहीं रहता। हर शुभ काम की शुरुआत गणपति बप्पा को ही याद करके की जाती है। इसके पीछे मान्यता है कि अगर भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र गणेश जी की अराधना करके किसी काम को शुरू किया जाए तो उसमें सफलता मिलने की प्रबल संभावना रहती है। गणेश भगवान को प्रथम पूज्य देवता का आशीर्वाद भी प्राप्त है। यहां जानिए ऐसी कौन सी राशियां हैं जिन पर गणेश भगवान हमेशा मेहरबान रहते हैं।

गणेश जी की प्रिय मेष राशि

मेष राशि वालों पर गणपति बप्पा की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। ये लोग बुद्धिमान और दूसरों का भला करने वाले होते हैं। ये मेहनती होते हैं जिस कारण इन्हें हर काम में सफलता मिलती है। इनके मन में छल-कपट नहीं होता। इनके मन में जो रहता है ये तुरंत ही कह देते हैं। इनके अंदर आत्मविश्वास की कभी कमी नहीं होती। अगर इस राशि के लोग नियमित रूप से गणेश जी की पूजा करें तो इन्हें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता।

गणेश जी की प्रिय मिथुन राशि

मिथुन राशि के स्वामी बुध देव हैं और बुध के देवता गणेश जी हैं। ऐसे में मिथुन राशि वालों पर गणेश जी की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। इस राशि के लोग बुद्धिमान और हर काम में निपुण होते हैं। ये शिक्षा के क्षेत्र में काफी सफल होते हैं। इनसे जीत पाना किसी के लिए मुश्किल बात है। अगर इस राशि के जातक गणपति बप्पा की रोजाना पूजा करें तो इन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं रहेगी।

गणेश जी की प्रिय मकर राशि

मकर राशि के लोगों पर भी गणेश भगवान की विशेष कृपा सदैव बनी रहती है। ये लोग मेहनती होते हैं। जल्दी से हार नहीं मानते। जिस काम को हाथ में लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। ये अपने क्षेत्र में खूब नाम कमाते हैं। ये दिल के साफ होते हैं और दूसरों की खूब मदद भी करते हैं। अगर मकर राशि के जातक नियमित रूप से भगवान गणेश की अराधना करें तो इन्हें हर काम में सफलता अवश्य मिलेगी।

(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।)

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article