Radha Rani Ki Aarti Lyrics In Hindi,Aarti Radha ji kee kije Aarti Radha ji kee kije Krishna sang jo kare niwasa Aarti in Hindi: सनातन धर्म में राधारानी एक लोकप्रिय और पूजनीय देवी हैं। राधा को राधिका, केशवी, रासेश्वरी, माधवी और राधारानी आदि कई नामों से जाना जाता है। राधिका श्री कृष्ण की प्रेमिका और संगिनी के रूप में प्रसिद्ध हैं। पद्म पुराण के अनुसार, राधिका बरसाना के प्रतिष्ठित यादव राजा अर्थात् वृषभानु गोप की पुत्री थीं। उन्हें मां लक्ष्मी की अवतार भी माना जाता है। हिंदू धर्म में राधारानी की पूजा का विशेष महत्व होता है। वहीं, आरती के बिना उनकी आराधना अधूरी मानी जाती है। पूजा के दौरान राधा जी की आरती जरूर करनी चाहिए। यहां देखें आरती राधाजी की कीजै, कृष्ण संग जो कर निवासा, कृष्ण करे जिन पर विश्वासा... राधारानी की आरती लिरिक्स इन हिंदी।
राधा रानी की आरती (Radha Rani Ki Aarti)
आरती राधाजी की कीजै। आरती राधाजी की कीजै।।
कृष्ण संग जो कर निवासा, कृष्ण करे जिन पर विश्वासा।
आरती वृषभानु लली की कीजै। आरती...
कृष्णचन्द्र की करी सहाई, मुंह में आनि रूप दिखाई।
उस शक्ति की आरती कीजै। आरती...
नंद पुत्र से प्रीति बढ़ाई, यमुना तट पर रास रचाई।
आरती रास रसाई की कीजै। आरती...
प्रेम राह जिनसे बतलाई, निर्गुण भक्ति नहीं अपनाई।
आरती राधाजी की कीजै। आरती...
दुनिया की जो रक्षा करती, भक्तजनों के दुख सब हरती।
आरती दु:ख हरणीजी की कीजै। आरती...
दुनिया की जो जननी कहावे, निज पुत्रों की धीर बंधावे।
आरती जगत माता की कीजै। आरती...
निज पुत्रों के काज संवारे, रनवीरा के कष्ट निवारे।
आरती विश्वमाता की कीजै। आरती राधाजी की कीजै..
राधा रानी जी की आरती से लाभ, Radha Rani Ji Ki Aarti Benefits:
राधा रानी की आरती राधाजी की कीजै, कृष्ण संग जो कर निवासा आरती करने से राधा रानी सहित कृष्णा जी की भी कृपा बरसती है। साथ ही, राधा जी की कृपा से जीवन में सफलता मिलती है और समस्त कष्टों का निवारण होता है। श्री राधा जी की अपार कृपा से मनुष्य के प्रेम जीवन में अनुकूलता बनी रहती है।
राधा रानी की आरती का समय, Radha Ji Ki Aarti ka Time:
राधा जी की आरती यूं तो आप रोजाना भी सुबह-शाम कर सकते हैं। लेकिन, इसके अलावा राधाष्टमी और फुलेरा दूज जैसे त्योहार पर राधा जी की पूजा जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से राधा जी की अपार कृपा बरसती है। राधा को राधिका, केशवी, रासेश्वरी, माधवी और राधारानी आदि कई नामों से जाना जाता है।
