Lord Shiva: गणेशजी और कार्तिकेय के अलावा एक पुत्री के पिता भी थे भगवान शिव, जानिए पौराणिक कथा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 09:45 PM IST

Lord Shiva Daughter: आज तक पौराणिक कथाओं में आपने भगवान शिव के दो पुत्रों कार्तिकेय और भगवान श्री गणेश के बारे में तो सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव की एक पुत्री भी थी। आइए आज आपको इन्हीं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भगवान शिव के दो पुत्र हैं श्री गणेश औ कार्तिकेय
  • दो पुत्रों के अलावा भगवान शिव की एक पुत्री भी थीं।
  • जानिए शिवजी की बेटी से जुड़ी ये पौराणिक कथा।

Lord Shiva Daughter: देवशयनी एकादशी से लेकर देव उठनी एकादशी तक भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं और सृष्टि का संचालन भगवान शिव के हाथों में रहता है। भगवान शिव के आशीर्वाद से घर-परिवार में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि महादेव सही मायनों में परिवार के देवता है। वे इकलौते ऐसे देव हैं जिनका स्वयं संपूर्ण परिवार है। महादेव के पुत्र कार्तिकेय और गणेश जी के बारे में तो आपने सुना ही होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव की एक पुत्री भी है। आइए आज आपको इन्हीं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

Lord-Shiva

Lord Shiva

कौन हैं शिव की पुत्री?

शिवजी की पुत्री का नाम अशोक सुंदरी है। सनातन धर्म की मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए कल्प वृक्ष से कन्या प्राप्ति का वरदान मांगा था। उनकी इसी इच्छा के स्वरूप अशोक सुंदरी का जन्म हुआ था, जिसका विवाह एक पराक्रमी राज नहुष से हुआ। देवी पार्वती के वरदान से अशोक सुंदरी ययाति जैसे बलवान पुत्र और सौ रूपवती कन्याओं की मां बनी थीं।

End of Feed