Lohri Puja Samagri: लोहड़ी के पूजा सामान की लिस्ट, देखें लोहड़ी में क्या-क्या सामान लगता है

Lohri Puja Samagri (लोहड़ी का सामान): आज लोहड़ी का शुभ दिन है। आज के दिन की पूजा में कौन-कौन से सामान की जरूरत पड़ने वाली है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां लोहड़ी के पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट दी गई है। ये लिस्ट शॉपिंग में आपकी मदद करेगी।

Lohri Puja Samagri (लोहड़ी का सामान): लोहड़ी आते ही सर्दी भी खुश हो जाती है और घरों में रौनक आ जाती है। आज लोहड़ी का वही खास दिन है और आज के दिन शाम में लोहड़ी की अग्नि प्रज्जवलित की जाएगी। आग के चारों ओर घूम-घूमकर लोग ठंड को टाटा-बाय बाय कहेंगे। साथ ही आज के दिन घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। फिलहाल तो शाम की पूजा के लिए सुबह से ही लोहड़ी की शॉपिंग शुरू हो जाती है। तो अगर आपको भी लोहड़ी मनानी है तो सबसे पहले आप यहां दिए लिस्ट को सेव करें और लोहड़ी का सामान खरीदकर लाएं। यहां लोहड़ी के सामान की लिस्ट दी गई है। साथ ही पूजा विधि का भी जिक्र है।

lohri puja saman list

लोहड़ी पूजा सामग्री लिस्ट (pc: canva)

लोहड़ी पूजा सामग्री लिस्ट-

  • लकड़ी (आग के लिए)
  • सूखे गोबर
  • सूखे पत्ते
  • तिल
  • मूंगफली
  • पॉपकॉर्न
  • गन्ना
  • गेहूँ या बाजरे की बालियाँ
  • रेवड़ी और गजक
  • मकई के दाने या भुट्टा
  • धूप-दीपक
  • घी
  • पूजा की थाली
  • ढोल (गीत गाने और डांस के लिए)

End of Feed