Lohri Muhurat 2026 Lohri Mein Aag Lagane ka Samay Today in Haryana (लोहड़ी में हरियाणा में आज आग कब जलाएंगे): आज लोहड़ी का त्योहार पूरे देश में जोरों शोरों से मनाया जा रहा है। 13 जनवरी 2026 लोहड़ी के पावन पर्व पर नई फसल, नए उत्साह और नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। लोहड़ी सर्दियों के खत्म होने और नई फसल व गर्मियों के आने का प्रतीक माना जाता है। वैज्ञानिक और वैदिक पंचांग दोनों के अनुसार, लोहड़ी की अग्नि जलाने का सबसे शुभ समय आज शाम सूर्यास्त के बाद है, जब मौसम ठंडा है और शाम का समय शांत होता है, तो लोगों का मन एक-दूसरे के साथ मिलकर त्योहार मनाने के लिए बिल्कुल सही रहता है। लोहड़ी दोस्त, परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी मनाने का त्योहार है। हरियाणा के कई शहरों में लोग लोहड़ी जलाकर नई शुरुआत का आगाज कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी हरियाणा या उसके आस पास के शहरों में रहते हैं। तो यहां देखें हरियाणा के प्रमुख शहरों में आज जलाने का शुभ समय क्या है।
हरियाणा के अलग अलग शहरों में लोहड़ी जलाने का समय (Lohri Muhurat 2026 Lohri Mein Aag Lagane ka Samay Today in Haryana)
| क्रम | शहर | सूर्यास्त | लोहड़ी जलाने का शुभ समय |
| 1 | चंडीगढ़ | 5:44 PM लगभग | 5:45 PM - 7:15 PM |
| 2 | रोहतक | 5:44 PM लगभग | 5:45 PM - 7:15 PM |
| 3 | अंबाला | 5:44 PM लगभग | 5:45 PM - 7:15 PM |
| 4 | हिसार | 5:44 PM लगभग | 5:45 PM - 7:15 PM |
| 5 | कलायत | 5:44 PM लगभग | 5:45 PM - 7:15 PM |
| 6 | फरीदाबाद | 5:44 PM लगभग | 5:45 PM - 7:15 PM |
| 7 | गुरुग्राम | 5:44 PM लगभग | 5:45 PM - 7:15 PM |
| 8 | करनाल | 5:44 PM लगभग | 5:45 PM - 7:15 PM |
| 9 | सोनीपत | 5:44 PM लगभग | 5:45 PM - 7:15 PM |
| 10 | पानीपत | 5:44 PM लगभग | 5:45 PM - 7:15 PM |
लोहड़ी कैसे मनाएं
लोहड़ी को सादगी और उल्लास के साथ मनाया जाता है। शाम के समय खुले स्थान में अग्नि जलाई जाती है, जिसे सूर्य और प्रकृति का प्रतीक माना जाता है। परिवार और मित्र आग के चारों ओर इकट्ठा होकर तिल, गुड़, रेवड़ी, मूंगफली और पॉपकॉर्न अर्पित करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इसके बाद ढोल की थाप पर भांगड़ा-गिद्धा किया जाता है और पारंपरिक लोकगीत गाए जाते हैं। मक्के की रोटी, सरसों का साग और मिठाइयों के साथ मिल-जुलकर भोजन किया जाता है। इस तरह लोहड़ी प्रेम, खुशी और आपसी भाईचारे का संदेश देती है।
