Lohri 2024 Date And Muhurat: आज और कल दो दिन मनाई जाएगी लोहड़ी, जान लें आग जलाने का शुभ मुहूर्त

Lohri 2024 Date And Time: लोहड़ी का त्योहार इस साल 13 और 14 जनवरी दोनों दिन मनाया जाएगा। इस दिन लोग शाम में आग जलाते हैं और उसके चारों ओर परिक्रमा करते हैं। जानिए लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Lohri 2024 Date And Time (लोहड़ी की तारीख और मुहूर्त 2024): उत्तर भारत में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। अमूमन ये त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले पड़ता है। इस पर्व की खास रौनक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में देखने को मिलती है। इस साल लोहड़ी कहीं 13 को तो कहीं 14 जनवरी को मनाई जाएगी। लोहड़ी के दिन शाम में अग्नि जलाई जाती है और उसमें गुड़, तिल और गजक की आहुति दी जाती है। जानिए इस साल लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

Lohri Jalane Ka Time 2024

Lohri Jalane Ka Time 2024

लोहड़ी जलाने का मुहूर्त 2024 (Lohri Muhurat 2024)

लोहड़ी का पर्व कुछ लोग 13 तारीख को तो कुछ 14 जनवरी को मनाएंगे। लोहड़ी शाम में जलाई जाती है। ऐसे में इस साल लोहड़ी जलाने का शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 34 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। मकर संक्राति क्षण 15 जनवरी को 02:54 AM का है।

End of Feed