Leo Yearly Horoscope 2026 in Hindi (सिंह वार्षिक राशिफल 2026): सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2026, जानिए कैसी रहेगी आपकी हेल्थ, नौकरी और लव लाइफ

Leo Yearly Horoscope 2026 in Hindi (सिंह राशि वालों के लिए 2026 में करियर, जॉब, हेल्थ, लव और पारिवारिक लाइफ कैसी रहेगी) Singh Varshik Rashifal 2026: सिंह राशि (Leo) अग्नि तत्व की राशि है और इसका स्वामी ग्रह सूर्य माना जाता है। यह राशि शक्ति, नेतृत्व, आत्मविश्वास और आकर्षण का प्रतीक मानी जाती है। सिंह राशि के लोग स्वभाव से उज्ज्वल, उदार और प्रभावशाली होते हैं। तो आने वाला साल यानी 2026 सिंह राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है, ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां सिंह राशि का वार्षिक राशिफल मौजूद है।

Leo Yearly Horoscope 2026 in Hindi (सिंह वार्षिक राशिफल 2026): पंचम राशि सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस राशि के जातक साहित्य व राजनीति में बहुत उच्च पदों को प्राप्त करते हैं। बड़े प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। देश विदेश में उच्च प्रबंधकीय पदों को सुशोभित करते हैं। इस राशि के जातक बहुत सफल व्यवसायी होते हैं। न्यायिक सेवा में बड़े पदों को प्राप्त करते हैं। कर्क, मेष, वृश्चिक, धनु तथा मीन इनकी मित्र राशियां हैं। इस राशि का मुख्य रत्न है माणिक्य। सिंह राशि का वर्ष 2026 का राशिफल निम्नवत है-

leo horoscope 2026

सिंह राशि का वार्षिक राशिफल 2026 (pic credit: canva)

साल 2026 सिंह राशि वालों की नौकरी और करियर के लिए कैसा रहेगा?

इस वर्ष आप अपने जॉब में उन्नति करेंगे। 15 मार्च से 17 दिसम्बर के बीच प्रोमोशन या जाँब चेंज की संभावना है। बहुत दिनों से प्रतीक्षारत प्रोमोशन मई से नवम्बर के मध्य संभावित है। मार्च, जून या अगस्त में विदेश जाने की संभावना रहेगी।

End of Feed