Chanakya Niti: ऐसे लोगों से दूरी में ही भलाई, इनसे मिलने वाली पलभर की खुशी दे जाती है जीवनभर का दर्द

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 13, 2022, 11:46 AM IST

Chanakya Niti: चाणक्य के नीतिशास्‍त्र को ज्ञान का भंडार माना जाता है। इसमें चाणक्य ने अपने विचारों और उपायों को इन नीतियों में एक साथ पिरोया है। चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य जीवन में कुछ ऐसे लोग होते हैं जो हमें जरूरत पड़ने पर क्षण भर के लिए राहत और खुशी दे जाते हैं, लेकिन इसके बदले ऐसे लोग हमें जीवन भर का दर्द दे जाते हैं। ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • मतलबी और मीठा बोलने वाले लोगों से दूरी में भलाई
  • दुष्‍ट इंसान से भूलकर भी नहीं मांगना चाहिए कोई मदद
  • गलत इंसान से प्रेम करना दे सकता है जीवनभर का दर्द

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य के नीतिशास्‍त्र को ज्ञान का भंडार माना जाता है। इसमें कई ऐसी बातें बताई गई हैं, जो मनुष्य के ज्ञानचक्षु खोल देती हैं। संसार की व्‍यवहारिक सच्चाई से रूबरु कराने के लिए चाणक्य ने अपने विचारों और उपायों को इन नीतियों में एक साथ पिरोया है। ये उपाय लोगों को अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने और सही रास्‍ता दिखाने का काम करते हैं। यह चाणक्य का एक ऐसा अनमोल विचारों का पिटारा है जो लोगों की हर मुश्किल समय में मदद करने का काम करता है। आचार्य कहते हैं सभी के जीवन में सुख दुख आता रहता है। लोगों को इन दोनों स्थित का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। हालांकि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने जीवन में सिर्फ खुशी ही चाहते हैं। ऐसे लोग कुछ क्षण की खुशी के लिए भी कई बार ऐसा रास्‍ता अपना लेते हैं, जो आगे चलकर उन्‍हें जीवन भर तकलीफ देता है। चाणक्‍य ने ऐसे रास्‍तों का जिक्र करते हुए लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दी है।

chanakya niti

ऐसे लोगों से हमेशा बनाएं रखें दो कदम की दूरी, मिलता है जीवनभर का दर्द

दुष्‍ट व्यक्ति से फायदा लेना

End of Feed