Laxmi Puja 2024 Date: हिंदू धर्म में लक्ष्मी पूजा का बहुत ही खास महत्व है। ये पूजा दिवाली के दिन की जाती है। दीवाली के दिन माता लक्ष्मी की विशेष रूप से की जाती है। ये पर्व पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। लक्ष्मी पूजा माता लक्ष्मी जी को समर्पित होती है। लक्ष्मी पूजा हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है। लक्ष्मी पूजा के दिन हर घर में लक्ष्मी जी की स्थापना की जाती है और उनकी विधिपूर्वक पूजा की जाती है। इस दिन लक्ष्मी जी के साथ- साथ भगवान गणेश की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं इस साल लक्ष्मी पूजा कब मनाई जाएगी और महत्व के बारे में।
Laxmi Puja 2024 Date (लक्ष्मी पूजा 2024 डेट)
हिंदू पंचांग के अनुसार लक्ष्मी पूजा का त्योहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि के दिन मनाई जाती है। इस साल इस तिथि की शुरुआत 31 अक्तूबर को दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 01 नवंबर को शाम 6 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल लक्ष्मी पूजा का 1 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी।
Laxmi Puja 2024 Shubh Muhurat (लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त 2024)
वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल लक्ष्मी पूजा 1 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। इस साल लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 1 नवंबर को शाम 5 बजकर 36 मिनट से लेकर 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा।
प्रदोष काल - 05:36 पी एम से 08:11 पी एम
वृषभ काल - 06:20 पी एम से 08:15 पी एम
Laxmi Puja Vidhi (लक्ष्मी पूजा विधि)
- लक्ष्मी पूजा के दिन सुबह स्नान के बाद घर के मंदिर की सफाई करें।
- उसके बाद शाम के समय मंदिर में साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं।
- फिर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित करें।
- माता लक्ष्मी को सिंगार का सामान अर्पित करें और अक्षत, चंदन अर्पित करें।
- इस दिन माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा के बाद आरती करें।
- अंत में माता लक्ष्मी को भोग लगाएं और प्रसाद सब में बांटें।
लक्ष्मी मंत्र (Laxmi Mantra)
|| ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं गजलक्ष्म्यै नमः ||
ॐ सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो, धन धान्यः सुतान्वितः।
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ॐ
| ॐ श्रीं श्रीये नम ||
Laxmi Puja Importance (लक्ष्मी पूजा महत्व)
सनातन धर्म में लक्ष्मी पूजा का विशेष महत्व है। लक्ष्मी पूजा के दिन माता लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। लक्ष्मी जी की पूजा करने से सुख, शांति, वैभव की प्राप्ति होती है।दीपावली पर माता लक्ष्मी का पूजन करने से धन सम्पदा में वृद्धि होती है। इस दिन पूरे घर में रोशनी की जाती है और दीपों के घर को सजाया जाता है।
