23 या 24 दिसंबर, कब से शुरू हो रहे हैं साल के आखिरी पंचक, जानिए कौन से काम करने हो जाएंगे वर्जित

Last Panchak 2025 Date: साल 2025 का आखिरी पंचक दिसंबर महीने में पड़ने जा रहे हैं। पंचक के 5 दिनों को शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। अगर ऐसा किया जाता है तो समस्याओं का सामना व्यक्ति को करना पड़ता है। आइए जानते हैं साल 2025 का अंतिम पंचक कब से लग रहे हैं।

Last Panchak 2025 Date: हिंदू पंचांग में पंचक एक विशेष ज्योतिषीय योग है, जो चंद्रमा के कुंभ और मीन राशि में गोचर के दौरान धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद तथा रेवती इन पांच नक्षत्रों से गुजरने पर बनता है। यह अवधि सामान्यतः पांच दिनों की होती है और ज्यादातर मामलों में अशुभ मानी जाती है, क्योंकि इस दौरान शुरू किए गए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं या फल पांच गुना प्रभावित हो सकता है।

पंचक कब से शुरू हो रहे हैं

पंचक कब से शुरू हो रहे हैं

साल 2025 का आखिरी पंचक दिसंबर में पड़ रहा है, जो खरमास के साथ पड़ने के कारण समस्याओं को पैदा करने वाला साबित हो सकता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, यह पंचक 24 दिसंबर 2025, बुधवार शाम लगभग 7:46 बजे से शुरू होगा और 29 दिसंबर 2025, सोमवार सुबह लगभग 7:41 बजे तक रहेगा। यह बुधवार से प्रारंभ होने के कारण 'दोषहरण पंचक' या 'राज पंचक' कहलाएगा, जो अन्य पंचकों की तुलना में कम हानिकारक होता है, लेकिन फिर भी कुछ वर्जनाओं का पालन करना उचित माना जाता है।

End of Feed