Lapsi Tapsi Ki Kahani: सकट चौथ के दिन पढ़ें लपसी-तपसी की कहानी, और देखें मून राइज टाइम टुडे (12 august 2025)

Lapsi Tapsi Ki Kahani: हर एक व्रत की अपनी एक विशेष कथा जरूर होती है। जिसे व्रत वाले दिन जरूर पढ़ा जाता है। लेकिन यहां हम आपको एक ऐसी कथा के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप किसी भी व्रत में पढ़ सकते हैं। जानिए लपसी तपसी की कहानी।

Lapsi Tapsi Ki Kahani In Hindi: लपसी और तपसी की कथा इस प्रकार है। एक समय की बात है लपसी-तपसी नाम के दो भाई थे। जिनमें तपसी हमेशा भगवान की तपस्या में लीन रहता था तो वहीं उसका भाई लपसी प्रत्येक दिन सवा सेर की लापसी बना कर भगवान को भोग लगा कर फिर भोजन करता था। एक दिन किसी कारण दोनों भाई में लड़ाई हो गई। तपसी का कहना था कि मैं बड़ा हूं और लपसी बोला मैं बड़ा हूं। दोनों लड़ ही रहे थे इतने में वहां नारद जी आ गए। नारद जी ने कहा कि आप दोनों क्यों लड़ रहे हो? तब उन दोनों ने अपनी लड़ाई की वजह बताई।

lapsi tapsi ki kahani

Lapsi Tapsi Ki Kahani

End of Feed