Lalbaugcha Raja 2023 LIVE Darshan: लालबागचा राजा लाइव दर्शन 2023 कब और कहां देखें

Lalbaugcha Raja 2023 LIVE Darshan, Ganesh Chaturthi 2023: आज से यानि 19 सितंबर से गणेश उत्सव की शुरुआत हो गई है। वैसे तो ये त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है लेकिन इसकी खास रौनक महाराष्ट्र में देखने को मिलती है। गणेश उत्सव में मुंबई के लालबागचा राजा को देश का सबसे प्रसिद्ध पंडाल माना जाता है।

Lalbaugcha Raja 2023 LIVE Darshan, Ganesh Chaturthi 2023: हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों और पंडालों में गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना की जाती है। इस बार गणेश चतुर्थी 19 सितंबर को पड़ी है। इस दिन गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना का शुभ मुहूर्त 10:59 AM से 01:25 PM तक रहेगा। बता दें गणेश उत्सव में मुंबई के लालबागचा राजा का पंडाल देश का सबसे प्रसिद्ध पंडाल माना जाता है। यहां देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग दर्शन के लिए आते हैं। इन्हें मन्नत के राजा भी माना जाता है। कहते हैं गणेश चतुर्थी के दौरान यहां आने वाले भक्तों की हर मुराद बप्पा पूरी होती है। जानिए 2023 में लालबागचा राजा के ऑनलाइन लाइव दर्शन कैसे करें।

Lalbaugcha Raja 2023 LIVE Darshan

Lalbaugcha Raja 2023 LIVE Darshan

बता दें लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल की स्थापना 1934 में हुई थी। लोकमान्य तिलक ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लोगों में जागृति लाने के लिए ही सार्वजनिक गणेशोत्सव शुरू किया था। उस दौरान लालबागचा राजा में धार्मिक कार्य के साथ ही स्वंत्रता संग्राम और सामाजिक मुद्दों पर वार्तालाप होती थी। हालांकि आज लालबागचा राजा मुंबईवासियों ही नहीं बल्कि सभी देशवासियों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते हैं।

End of Feed