क्या तुलसी माता की विदाई के बाद नया पौधा लगाना चाहिए, जानें विदाई के बाद तुलसी वही पौधा घर में रखें या नहीं

Tulsi Mata ki Vidai: तुलसी माता की विदाई के बाद क्या नया पौधा लगाना चाहिए। तुलसी विवाह के बाद पुराने पौधे को हटाना चाहिए या उसकी पूजा जारी रखनी चाहिए। जानें तुलसी माता की विदाई के बाद नया पौधा लगाने की धार्मिक मान्यता और इससे जुड़ी शुभ परंपरा।

Tulsi Mata ki Vidai: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र माना गया है। घर के आंगन में लगी तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु से जुड़ा स्वरूप माना जाता है। कार्तिक महीने में तुलसी विवाह के बाद कई घरों में तुलसी माता की विदाई की परंपरा निभाई जाती है। इस दौरान महिलाएं पूरे विधि-विधान से पूजा करती हैं और तुलसी माता को बेटी की तरह विदा करती हैं। ऐसे में एक सवाल अक्सर मन में आता है कि क्या तुलसी माता की विदाई के बाद घर में नया तुलसी का पौधा लगाना चाहिए? क्या पुरानी तुलसी को हटाकर नई तुलसी लगाना शुभ होता है?

tulsi vidai

तुलसी विदाई के बाद नया पौधा लगाएं या नहीं, जानें क्या पहले वाले पौधे की पूजा कर सकते हैं

क्या तुलसी माता की विदाई के बाद नया पौधा लगाएं

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, तुलसी माता की विदाई के बाद घर में नया तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है। हालांकि, इसके पीछे कोई ऐसी अनिवार्यता नहीं है कि विदाई के तुरंत बाद ही नया पौधा लगाया जाए। तुलसी विवाह के बाद तुलसी का पौधा घर में पहले की तरह पूजनीय रहता है। विदाई की रस्म मुख्य रूप से विवाह से जुड़ी पारंपरिक भावना और लोक परंपराओं का हिस्सा है। इसका अर्थ यह नहीं है कि तुलसी के पौधे को घर से हटा दिया जाए।

End of Feed