क्या बिना गुरु दीक्षा तुलसी माला धारण कर सकते हैं, जानिए क्या कहते हैं नियम और शास्त्र?

Bina Guru Diksha Tulsi Mala Pehen Sakte Hain Kya : तुलसी की कंठी माला पहनने से पहले लोगों में कंफ्यूजन होता है कि क्या बिना गुरु दीक्षा के इसको पहना जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शास्त्र इस बारे में क्या कहते हैं।

Bina Guru Diksha Tulsi Mala Pehen Sakte Hain Kya : तुलसी को सनातन धर्म में बेहद पवित्र और भगवान विष्णु प्रिय माना गया है। यही कारण है कि तुलसी की कंठी माला या तुलसी माला धारण करने को भक्ति, सात्विकता और आध्यात्मिक जीवन का प्रतीक माना जाता है। अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि क्या बिना गुरु दीक्षा के तुलसी माला पहन सकते हैं या नहीं? क्या इसके लिए किसी विशेष नियम का पालन जरूरी होता है? शास्त्रों और वैष्णव परंपरा में इस विषय पर विस्तार से बताया गया है।

Bina Guru Diksha Tulsi Mala Pehen Sakte Hain Kya   तुलसी माला पहनने के क्या नियम हैं

तुलसी माला पहनने के क्या नियम हैं

क्या बिना गुरु दीक्षा तुलसी माला पहन सकते हैं?

ज्योतिषाचार्य पं. सत्यम विष्णु अवस्थी के अनुसार पुराणों में तुलसी की कंठी धारण करने के लिए कुछ खास नियम हैं, लेकिन बिना गुरु दीक्षा इसको धारण नहीं किया जा सकता, ये कहना गलत होगा। बिना गुरु दीक्षा (Guru Diksha) के भी तुलसी कंठी माला धारण की जा सकती है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में इसके लिए कोई कठोर प्रतिबंध नहीं बताया गया है। अगर किसी व्यक्ति के मन में भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण या भक्ति मार्ग के प्रति सच्ची श्रद्धा है, तो वह तुलसी माला पहन सकता है। हालांकि, माला धारण करने के बाद जीवन में सात्विकता और नियमों का पालन करना जरूरी माना गया है। हालांकि वैष्णव परंपरा में दीक्षा प्राप्त भक्तों के लिए तुलसी कंठी माला धारण करना विशेष महत्व रखता है, लेकिन सामान्य भक्त भी इसे पहन सकते हैं।

End of Feed