कुम्भ संक्रांति के दिन कैसे करें सूर्य देव को प्रसन्न, जान लें ये 6 उपाय तो बनेंगे सारे बिगड़े काम

Kumbh Sankranti Ke Upay: हिंदू धर्म में कुंभ संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि कुछ खास उपाय किए जाए तो जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। तो कुंभ संक्रांति के दिन कौन से उपाय करने चाहिए, ये आप यहां से जान सकते हैं।

Kumbh Sankranti Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्यदेव मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करते हैं, तब कुंभ संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। साल 2026 में 13 फरवरी को कुंभ संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन पूजा-पाठ का खास महत्व होता है। वहीं, साथ में अगर कुछ खास उपाय भी कर लिया जाए, तो सूर्यदेव की कृपा बरसने लगती है।

कुम्भ संक्रांति के उपाय (pc: pinterest)

सकारात्मक ऊर्जा के उपाय

कुम्भ संक्रांति के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। अगर संभव हो तो नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल मिला लें। इससे शरीर ही नहीं, मन भी शुद्ध होता है। मान्यता है कि इस दिन किया गया स्नान पुराने पापों और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और नई सकारात्मक शुरुआत देता है। कुम्भ संक्रांति नई सोच और बदलाव का प्रतीक है। इस दिन घर की बेकार या पुरानी चीजें दान कर दें या हटा दें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा बाहर जाती है और जीवन में नई सकारात्मक चीजों के लिए जगह बनती है।

End of Feed