Kokila Vrat 2026: कोकिला व्रत आज, शुभ मुहूर्त में इस विधि से करें पूजा, जानें महत्व-कथा और नियम

Kokila Vrat 2026: आज 28 जुलाई 2026, वार मंगलवार को कोकिला व्रत है, जो कि देवों के देव महादेव की पत्नी माता पार्वती के कोकिला स्वरूप को समर्पित है। चलिए अब जानें कोकिला व्रत के नियम, कथा, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त आदि के बारे में।

Kokila Vrat 2026: मां पार्वती को शक्ति, दिव्य ऊर्जा, संतुलन, सृजनात्मकता, करुणा, गृहस्थ सुख, प्रेम और मातृत्व आदि का प्रतीक माना जाता है, जो कि देवों के देव महादेव की पत्नी भी हैं। माता पार्वती को विभिन्न व्रत-त्योहार समर्पित हैं, जिनमें उनकी पूजा करने से विशेष लाभ होता है। कोकिला व्रत भी देवी पार्वती को समर्पित एक प्रभावशाली व्रत है, जो हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर रखा जाता है। हालांकि, कुछ लोग आषाढ़ पूर्णिमा से श्रावण (सावन) पूर्णिमा तक भी इस व्रत को रखते हैं।

कोकिला व्रत 2026, आज है कोकिला व्रत

कोकिला व्रत की पूजा आज कैसे और कब करें? जानें

ये व्रत मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं और कुंवारी कन्याओं द्वारा रखा जाता है। कुंवारी कन्याएं जहां योग्य वर पाने के लिए ये व्रत रखती हैं, वहीं सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए इस दिन पूजा करती हैं। आइए अब जानें कोकिला व्रत 2026 की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा और नियम आदि के बारे में।

End of Feed