Kokila Vrat 2023: कोकिला व्रत 2023 में कब है, जानें असीम सौभाग्य की मान्यता से जुड़े इस व्रत की डेट व मुहूर्त

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 01:44 PM IST

Kokila Vrat 2023 Date (कोकिला व्रत 2023 डेट व मुहूर्त): कोकिला व्रत को हर साल आषाढ़ पूर्णिमा पर रखा जाता है। यह पौराणिक व्रत देवी सती से जुड़ा है और मान्यता है कि यह व्रत अखंड सौभाग्य लेकर आता है। यहां जानें 2023 में कोकिला व्रत कब है।

Kokila Vrat 2023 Date (कोकिला व्रत 2023 डेट व मुहूर्त): आषाढ़ मास के महत्वपूर्ण त्योहारों और व्रत में से एक है कोकिला व्रत। इस व्रत को हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा पर रखा जाता है। यह व्रत देवी सती से जुड़ा है और कुंवारी व विवाहित महिलाएं सौभाग्य पाने के लिए पूरी विधि से इस व्रत को करती हैं। कई जगहों पर कोकिला व्रत तब रखा जाता है, जब आषाढ़ मास दो महीने का होता है। ऐसे में कोकिला व्रत सामान्य मास की पूर्णिमा तिथि को रखा जाता है, न कि अधिक मास में। यहां देखें कोकिला व्रत की डेट 2023 में।

kokila vrat 2023 date, kokila vrat kab hai, kokila vrat

कोकिला व्रत 2023 कब है

कोकिला व्रत 2023 कब है

कोयल को देवी सती का रूप माना गया है। कोकिला व्रत 2023 में 2 जुलाई को रखा जाएगा। इस दिन रविवार है। पूर्णिमा तिथि 2 जुलाई की शाम 8:21 बजे से शुरू होगी। वहीं आषाढ़ पूर्णिमा तिथि का समापन 3 जुलाई को शाम 5:08 पर होगा।

End of Feed