Rudraksha: शिव पुराण के अनुसार एक बार भगवान शिव बहुत लंबे समय तक ध्यान मग्न थें। उनसे मिलने पधारे ऋषि मुनियों ने उनके जागने का काफी समय तक इंतजार किया लेकिन जब बहुत दिनों तक भगवान शिव के शरीर में किसी तरह की हलचल नहीं दिखी तो उन्हें भय सताने लगा। फिर तभी भगवान के नेत्रों से आंसू गिरने लगे। भोलेनाथ के आंखों से गिर रहे आंसू जहां-जहां गिरें वहां−वहां पौधों ने जन्म लिया। आंसू से जन्म लिए पौधे को ही रुद्राक्ष का पाैधा कह गया। रुद्राक्ष को सीधे तौर पर मानसिक शांत प्रदान करने वाला माना जाता है। आइये आपको बताते हैं इसके रहस्य।
रुद्राक्ष का रहस्य
रुद्राक्ष के 20 रहस्य
- रुद्राक्ष भगवान शंकर का प्रिय आभूषण है।
- रुद्राक्ष अकाल मृत्युधारी है।
- जिस घर में रुद्राक्ष की पूजा की जाती है वहां सदा लक्ष्मी वास करती हैं।
- रुद्राक्ष दीर्घायु प्रदान करता है।
- रुद्राक्ष अपना प्रभाव चालीस दिन के अंदर दिखाता है।
- रुद्राक्ष गृहस्थियों के लिए अर्थ और काम का दाता है।
- रुद्राक्षधारी को यमराज का भय नहीं रहता।
- रुद्राक्ष से स्त्रियों को पुत्र लाभ हाेता है।
- रुद्राक्ष शारीरिक परेशानियों को दूर करता है।
- रुद्राक्ष मन काे शांति प्रदान करता है।
- रुद्राक्ष की पूजा से दुखाें से छुटकारा होता है।
- रुद्राक्ष कुंडलिनी जागृत करने में सहायक है।
- रुद्राक्ष सभी वर्णाें के पाप का नाश करता है।
- रुद्राक्ष भाेग और मोक्ष दोनों में सहायक है।
- रुद्राक्ष धारण करने से हृदय रोग का खतरा टलता है या बीमारी दूर होती है।
- रुद्राक्ष पहनने से मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है।
- रुद्राक्ष धारण करते समय यदि मंत्र याद नहीं है और मन में कोई संशय है तो भगवान शंकर का महामंत्र ऊं नमः शिवाय का जाप करके रुद्राक्ष धारण कर लेना चाहिए।
- भूत− प्रेत−पिशाच, डंकिनी आदि हवा और तंत्र−मंत्र और टोटके और सम्मोहन का असर रुद्राक्ष धारक पर नहीं होता है।
- रुद्राक्ष यदि कोई पुण्यात्मा पहने तो उसका बल बढ़ता है लेकिन यदि कोई पापी भी पहन ले तो वह भी पापों से मुक्त होकर पुण्यात्मा बन जाता है। माना जाता है कि व्यक्ति को ज्ञान तथा सदवृत्ति प्राप्त हो जाती है।
- रुद्राक्ष धारण करके मरने पर मनुष्य जन्म जन्मांतर के फेरे में से निकलकर भगवान के चरणाें में स्थान पाता है।
आपको बता दें कि रुद्राक्ष की महिमा इतनी है कि जिस स्थान पर यदि कोई राक्षसी प्रवृत्ति का मनुष्य भी मरता है। उस स्थान पर जमीन के नीचे भी यदि कोई रुद्राक्ष का दाना दबा हुआ तो उस मनुष्य के सारे पाप मिट जाते हैं और उसका कल्याण होता जाता है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
