Totka for Good Luck: जीवन भर मेहनत कर करके भी लोग थक जाते हैं। बहुत से काम शुरू करते हैं लेकिन हर काम में नुकसान ही होता है। बात बनते−बनते बिगड़ जाती है। बहुत बार लगता है कि जैसे भाग्य सो चुका है या किस्मत साथ नहीं दे रही है। वैसे ये सच भी है। कुंडली में ग्रह दोष या पूर्व जन्मों के कारण भाग्य साथ नहीं देता और जीवन में तरक्की की जगह सिर्फ नुकसान ही मिलता है। यदि ये स्थिति आपके साथ भी बनती है तो यहां पढ़ें कुछ अचूक उपाय जो बदल सकते हैं आपकी भाग्य रेखा को भी…।
भाग्योदायकारक हैं अचूक उपाय
- घर के मुख्य द्वार पर प्रत्येक त्याैहार एवं मांगलिक कार्य के अवसर पर रंगोली अवश्य बनाएं। रंगाेली बनाने से भाग्योन्नति होती है।
- घर का कोई सदस्य इंटरव्यू के लिए जा रहा है तो उसे दही चीनी खिलाएं। जब वह घर के मुख्य द्वार पर हो तो उस पर साबुत मूंग के दाने फेंकेे। जब वह सदस्य चला जाए तो दानों को झाड़ू से इकट्ठे करके बाहर फेंक दें। इंटरव्यू सफल होगा।
- यदि प्रतिदिन ऊँ गं गणपतयें नमः मंत्र का अधिकाधिक संख्या में जाप किया जाए तो घर में सुख में सुख−समृद्धि बढ़ेगी।
- जब भी गेंहू पिसवाएं तो सिर्फ शनिवार को ही पिसवाएं और गेहूं में एक मुट्ठी साबुत काले चने अवश्य मिलाएं।
- यदि धीरे−धीरे आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है, तो 21 शुक्रवार तक नौ वर्ष से कम आयु की पांच कन्याओं को खीर मिश्री का प्रसाद बांटें।
- अपने घर में नियमित दीपक सभी जलाते हैं। यदि उस दीपक में बाती की जगह मौली रखी जाए तो मां लक्ष्मी सर्वाधिक प्रसन्न हो जाएंगी।
- हर शुक्रवार को श्रीसूक्त का पाठ नियमित रूप से श्रद्धापूर्वक करें।
- यदि आर्थिक समस्या से छुटकारा चाहते हैं तो लगातार पांच गुरुवार किसी सुहागिन स्त्री को सुहाग सामग्री दान करें।
- घर में प्रतिदिन पौंछा लगाते समय पानी में नमक मिलाकर ही पौंछा लगाएं, इससे घर आंगन में शांति का मार्ग प्रशस्त होता है।
इन सभी उपायों के अलावा प्रत्येक पूर्णिमा पर प्रातः दस बजे करीब पीपल के पेड़ पर मां लक्ष्मी का आगमन होता है। यदि आर्थिक समस्या से ग्रसित व्यक्ति इस समय पर पीपल के साथ मां लक्ष्मी की उपासना करे तो आर्थिक समस्या दूर होगी।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
