Astrology Tips: जब घर पर खुद निकल आए पीपल का पौधा, तो हिंदू धर्म के अनुसार क्या करना चाहिए

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 15, 2022, 01:26 PM IST

Astro Tips: हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ को पवित्र माना जाता है। लेकिन इसे घर पर लगाना वर्जित माना गया है। ऐसे में जब घर पर पीपल का पौधा खुद ही निकल आए तो क्या करना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • खुद से निकले पीपल पौधे को जड़ समेत किसी मंदिर में लगा दें
  • पीपल प्रदाषिणा व्रत के बाद कटवा सकते हैं पीपल का वृक्ष
  • घर पर उगे पीपल वृक्ष को उखाड़ने या काटने से पितृ को होता है कष्ट

Astrology Tips for Peepal Plant: हिंदू धर्म में पेड़-पौधे, फूल-फल का विशेष महत्व होता है। कई पेड़-पौधे और फूलों को पूजा-पाठ के लिए पवित्र और शुभ माना जाता है। इन्हीं में एक है पीपल। पीपल के वृक्ष को धार्मिक दृष्टिकोण बहुत ही शुभ माना गया है। पीपल वृक्ष पर जल अर्पित करने और पूजा करने से कई कष्टों से मुक्ति मिलती है। पुराणों में भी पीपल को दिव्य पेड़ कहा गया है। पीपल पेड़ के कण-कण में ईश्वर का वास होता है। लेकिन इसके बावजूद भी इसे घर पर लगाना अशुभ होता है। वास्तु और हिंदू धर्म में पवित्र होने के बावजूद भी पीपल पेड़ को घर पर लगाना वर्जित माना गया है। मान्यता है कि घर पर पीपल वृक्ष होने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

What To Do When Peepal Plant Grew Naturally At Your Home

What To Do When Peepal Plant Grew Naturally At Your Home

आपने देखा होगा कि कभी-कभी घर पर खुद ही पीपल का छोटा सा पौधा निकल आता है। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए, इसे लेकर लोगों के मन में सवाल होता है। जानते हैं कि घर पर खुद ही उग जाए पीपल का पौधा तो ऐसे में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

End of Feed