Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम बाबा से सीधे संपर्क का जरिया हैं 13 सीढ़ियां? जानें क्या है इनका रहस्य

Khatu Shyam Mandir: राजस्थान के सीकर जिले में मौजूद विश्व प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर के आज कपाट खुल गए। यहां हम आपको इस अद्भुत मंदिक की 13 चमत्कारी सीढ़ियों के बारे में बता रहे हैं।

Khatu Shyam Mandir: राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी मंदिर एक अत्यंत प्रसिद्ध और पवित्र तीर्थ स्थल है, जो भगवान कृष्ण के कलियुगी अवतार 'बर्बरीक' को समर्पित है। ये हारे का सहारा और शीश के दानी के रूप में जाने जाते हैं। यहां श्रद्धालु दर्शन और मन्नत मांगने के लिए देश भर से आते हैं। खासतौर से फाल्गुन मेले के दौरान यहां भक्तों की भारी भीड़ लगती है। आज 23 अप्रैल को बाबा के मंदिर के कपाट फिर से खुल गए हैं। इस शुभ दिन पर हम आपको इस मंदिर की चमत्कारी सीढ़ियों के बारे में बता रहे हैं। यहां 13 सीढ़ियां हैं, जिसे लेकर भक्तों में काफी मान्यताएं हैं।

Khatu Shyam Mandir Ki 13 Sidhiyan

खाटू श्याम मंदिर में स्वर्ग की 13 सीढ़ियां (pc: pinterest)

खाटू श्याम की 13 सीढ़ियों का रहस्य क्या है?

दरअसल सन 1087 ई. में जब मंदिर का निर्माण हुआ था, तब मुख्य द्वार से गर्भगृह तक पहुंचने के लिए 13 सीढ़ियां चढ़नी पड़ती थीं। ये एकमात्र मार्ग था जिससे भक्त खाटू श्याम बाबा के दर्शन करते थे। समय के साथ जब भीड़ बढ़ी, तो श्री श्याम मंदिर कमेटी ने जिला प्रशासन की सहायता से 14 नई नई लाइनों की व्यवस्था की, लेकिन आज भी चार लाइनें वही पुराना मार्ग हैं, जिनसे भक्त 13 सीढ़ियों को चढ़कर बाबा के दर्शन करते हैं। इन सीढ़ियों पर चढ़ते समय श्रद्धालु अपनी आस्था दिखाते हुए नंगे पैर जाते हैं और बाबा की जय-जयकार करते हैं।

End of Feed