Kharmas 2026 kab Se Shuru Hoga : खरमास कब से शुरू होगा, जानिए दिसंबर में खरमास शुरू होने की सही तारीख क्या है?

Kharmas 2026 kab Se Shuru Hoga : दिसंबर 2026 में खरमास लगने जा रहा है। इस महीने में किसी भी प्रकार के शुभ कार्य वर्जित हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि यह कब शुरू होंगे।

Kharmas 2026 kab Se Shuru Hoga : साल 2026 के आखिरी महीने दिसंबर में एक बार फिर खरमास शुरू होने जा रहे हैं। हिंदू धर्म में खरमास की अवधि को मांगलिक कार्यों के लिहाज से अनुकूल नहीं माना जाता हैं। इस दौरान शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और जनेऊ जैसे संस्कारों को रोक दिया जाता है। सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करते ही खरमास शुरू हो जाते हैं और सूर्य के मकर राशि में पहुंचने पर इनका समापन होता है। इस दौरान मांगलिक कार्य पूरी तरह से वर्जित हो जाते हैं। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी से सभी मांगलिक कार्य होना प्रारंभ हो जाएंगे, लेकिन 1 महीने बाद ही इनपर रोक लग जाएगी। इसके बाद ये जनवरी में फिर से शुरू होंगे।

Kharmas 2026 kab Se Shuru Hoga _ खरमास कब से शुरू होंगे

खरमास कब से शुरू होंगे

खरमास 2026 कब से कब तक रहेंगे

दिसंबर 2026 में शुरू होने वाले खरमास 16 दिसंबर से 14 जनवरी 2027 तक रहेंगे। इस दौरान सूर्य देव बृहस्पति की राशि धनु में गोचर करेंगे। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ यह अवधि समाप्त हो जाएगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सूर्य का धनु और मीन राशि में गोचर का समय खरमास कहलाता है। इसी वजह से साल में दो बार खरमास आते हैं। एक बार दिसंबर से जनवरी के बीच और दूसरी बार मार्च से अप्रैल के बीच में, क्योंकि धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस दौरान सूर्य की किरणें मध्यम हो जाती हैं।

End of Feed