Kharmas Me Kya Na Kare: आज से खरमास शुरू, 15 मार्च से 15 अप्रैल तक इन मांगलिक कार्यों पर रहेगी रोक

Kharmas 2024: खरमास 15 मार्च से शुरू गया है जो 15 अप्रैल तक रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह के मांगलिक कार्य नहीं किये जाते हैं। लेकिन वहीं दूसरी तरफ कुछ कार्यों के लिए ये समय बेहद शुभ फलदायी रहता है। जानिए खरमास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

Kharmas Me Kya Kare Or Kya Na Kare (खरमास में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए): 14 मार्च को सूर्य दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर कुम्भ राशि से निकलकर मीन राशि मे प्रवेश कर चुका है। उदयतिथि के कारण 15 मार्च से खरमास लग गया है जो 15 अप्रैल तक रहेगा। इस बीच कुछ मांगलिक कार्यों पर रोक रहेगी। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार खरमास में विवाह, यज्ञोपवीत, गृह प्रवेश या किसी भी तरह का कोई संस्कार नहीं किया जाता है। जानिए खरमास क्या होता है और इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

kharmas 2024

Kharmas Me Kya Karna Chahiye Or Kya Nahi

क्या होता है खरमास (What Is Kharmas)

जब सूर्य गुरु की राशि धनु या मीन में आता है तो गुरु अस्त होने के कारण कोई भी शुभ कार्य करना अनुचित होता है। बृहस्पति के बलहीन होने के कारण एक माह कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होते हैं। इस माह सूर्य की मीन संक्रांति 15 मार्च को है जो 15 अप्रैल के बाद समाप्त होगी।

End of Feed