अध्यात्म

Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट इस मूलांक की हैं जातक, खूबसूरत और भाग्यशाली होते हैं ऐसे लोग

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च 1993 में हुआ था। आज वे अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। जन्म तारीख के अनुसार इनका मूलांक 6 बनता है। आइए जानते हैं कैसे होते हैं मूलांक 6 के लोग।

Image

Alia Bhatt Birthday (Photo- Instagram)

Alia Bhatt Birthday: अंकज्योतिष अनुसार मूलांक 6 के लोग बेहद भाग्यशाली होते हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt Birthday Date) भी इसी मूलांक की जातक हैं। दरअसल जिन लोगों की जन्म तारीख 6, 15 या 24 होती है उनका मूलांक 6 होता है। इस मूलांक के लोगों पर शुक्र का विशेष प्रभाव रहता है। ज्योतिष (Numerology) में शुक्र को प्रेम, धन और सुख-समृद्धि का कारक ग्रह माना गया है। मूलांक 6 (Mulank 6) वाले लोग दिखने में खूबसूरत और आकर्षक होते हैं। ये किसी का भी दिल आसानी से जीत लेते हैं। जानते हैं इस मूलांक वालों के बारे में दिलचस्प बातें।

हंसमुख और मिलनसार स्वभाव

मूलांक 6 वाले लोग हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के होते हैं। इनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली होता है। इन लोगों को इनके चाहने वालों से खूब प्यार मिलता है। सौंदर्य के प्रति इनका विशेष आकर्षण होता है। इन्हें बन-ठनकर रहना काफी पसंद होता है। ये अपने जीवन का भरपूर आनंद लेते हैं। दूसरों को सम्मोहित करने का गुण इनमें स्वभाविक होता है।

आर्थिक स्थिति

इस मूलांक के लोगों की आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है। इनके पास पैसों की कभी कमी नहीं होती। लेकिन दूसरी तरफ ये खर्चीले स्वभाव के भी होते हैं। ये बेफजूल में काफी पैसा खर्च करते हैं। लेकिन फिर भी इन्हें जीवन में सारे ऐशो-आराम मिलते हैं।

गृहस्थ जीवन

मूलांक 6 वालों का शादीशुदा जीवन सुखी रहता है। ये अपने पार्टनर से बेहद प्यार करते हैं और उनकी खूब केयर भी करते हैं। लेकिन कभी-कभी इन्हें अपने रिश्तों में परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

करियर

मूलांक 6 वाले जातक कला, आभूषण या वस्त्रों का व्यापार या फिर इनसे जुड़े कार्यों में अच्छा कर सकते हैं। फिल्म, रंगमंच, सोने-चांदी, नाटक, खान-पान या होटल आदि से जुड़े काम भी इन्हें खूब लाभ देते हैं।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article