Kawad Yatra 2023 Jal Date: सावन कब से लगेगा, जानिए कावड़ जल कब चढ़ेगा

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 20, 2023, 02:49 PM IST

Kawad Yatra 2023 Jal Date: श्रावण मास 2023 (Shravan 2023) जुलाई की 4 तारीख से शुरू हो रहा है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा। इस पूरे महीने कावड़ यात्रा किए जाने की परंपरा है। जानिए इस साल कब चढ़ेगा कावड़ जल।

Kawad Yatra 2023 Jal Date: सावन महीने में कावड़ यात्रा निकालने की परंपरा है। ऐसे में कावड़ यात्रा जल कब चढ़ेगा (Kawad Yatra Jal Kab Chadega) इसे लेकर सर्च शुरू हो गई है। बता दें सावन (Sawan 2023 Start And End Date) का महीना इस साल 4 जुलाई से 31 अगस्त तक रहेगा और कावड़ यात्रा पूरे महीने चलेगी। वैसे तो सावन के किसी भी दिन आप कावड़ जल (Kawad Jal Date 2023) चढ़ा सकते हैं। लेकिन इसके लिए शिव भक्त प्रदोष व्रत और शिवरात्रि का दिन ज्यादा शुभ मानते हैं। वहीं ज्यादातर कावड़िए सावन शिवरात्रि (Sawan Shivratri 2023) पर जल चढ़ाते हैं। जानिए इस साल कावड़ जल कब चढ़ेगा।

कावड़ जल कब चढ़ेगा 2023 (Kawad Yatra 2023 Jal Date)

पंडित सुजित जी महाराज अनुसार सावन का हर दिन पवित्र माना जाता है। ऐसे में आप अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी दिन जल चढ़ा सकते हैं। लेकिन सावन प्रदोष और श्रावण शिवरात्रि का दिन जल चढ़ाने के लिए सबसे खास माना जाता है। इसलिए अधिकतर लोग इस कार्य के लिए इन तिथियों का चुनाव करते हैं। नीचे देखिए सावन जल चढ़ाने की डेट।

End of Feed