करवाचौथ की खरीदारी किस दिन करना रहेगा शुभ, जानिए क्या अस्त शुक्र का पड़ेगा प्रभाव?

Karwa Chauth Shopping 2026: करवाचौथ 29 नवंबर को है और इस दिन तक शुभ ग्रह शुक्र अस्त हैं। ऐसे में लोगों को व्रत की शॉपिंग को लेकर संशय है कि इस दौरान खरीदारी कब कर सकते हैं।

Karwa Chauth Shopping 2026: करवाचौथ का त्योहार 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस व्रत के लिए महिलाएं पहले से ही करवा, छलनी, पूजा की थाली, साड़ी, चूड़ियां, बिंदी और दूसरी श्रृंगार की चीजों की खरीदारी शुरू कर देती हैं, लेकिन इस बार खरीदारी को लेकर एक सवाल बना हुआ है। दरअसल, इस साल करवाचौथ से पहले 25 अक्टूबर को पंचक खत्म हो रहे हैं, जबकि इस समय शुभ ग्रह शुक्र भी अस्त हैं। ऐसे में करवाचौथ का सामान किस दिन खरीदना शुभ रहेगा और क्या अस्त शुक्र की वजह से सुहाग का सामान खरीदने में कोई परेशानी है? इस सवाल को लेकर लोगों में भ्रम व्याप्त है।

Karwa Chauth Shopping 2026  करवाचौथ की शॉपिंग कब करें

करवाचौथ की शॉपिंग कब करें (Image AI Generated and Newsroom Verified)

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, शुक्र अस्त होने पर विवाह, गृह प्रवेश और कुछ दूसरे मांगलिक संस्कारों को टाला जाता है। हालांकि, करवाचौथ का व्रत रखना, पूजा करना और व्रत के लिए करवा या श्रृंगार का सामान खरीदना अलग बात है। ज्योतिषाचार्य पं सत्यम विष्णु अवस्थी की मानें तो शुक्र तारा अस्त होने के कारण करवाचौथ की खरीदारी या व्रत पर कोई रोक नहीं मानी जाती है। ऐसे में महिलाएं बिना किसी शुभ-अशुभ मुहूर्त का विचार कर अपनी जरूरत के अनुसार खरीदारी कर सकती हैं।

End of Feed