Karwa Chauth Niyam (करवा चौथ पर क्या करें, क्या न करें): करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति के लिए बड़ी श्रद्धा के साथ रखती हैं। इस व्रत को रखने पति की आयु लंबी होती है। वैसे इस व्रत को करने से पहले आपको इसके नियमों की जानकारी भी होनी चाहिए। करवा चौथ के दिन बाल धोना चाहिए या नहीं? करवा चौथ पर कपड़े धो सकते हैं? करवा चौथ की सुबह सरगी के समय सोते हुए पति को जगा सकते हैं? ऐसे कई तरह के सवाल महिलाओं के मन में आते हैं और इनका जवाब ही हम यहां लेकर आए हैं। ये जवाब आपकी मदद करेंगे।
करवा चौथ पर क्या करें, क्या न करें (pic credit: canva)
करवा चौथ के दिन बाल धोना चाहिए या नहीं?
करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। सरगी से पहले बाल धोना ही सही है। सरगी करने के बाद आपको बाल नहीं धोना चाहिए।
करवा चौथ के दिन क्या सोते हुए पति को जगा सकते हैं?
वैसे तो करवा चौथ का व्रत पति के लिए ही किया जाता है तो कोशिश ये रहनी चाहिए कि इस दिन पति को किसी तरह की परेशानी न हो। लेकिन अगर आपको सरगी में कोई मदद चाहिए तो आप अपने पति को नींद से जगा सकती हैं। इसमें कोई धार्मिक बाधा नहीं है। ये आपके प्यार और रिश्ते के समझ पर निर्भर करता है।
करवा चौथ के दिन कपड़े धो सकते हैं?
कुछ जगहों पर ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ का दिन पूजा-पाठ, व्रत और श्रृंगार को समर्पित रहना चाहिए और इस दिन दिनचर्या वाली चीजें जैसे कपड़े धोना और जूठे बर्तन धोना नहीं करनी चाहिए।
करवा चौथ के दिन नमक खाना चाहिए या नहीं?
नहीं, करवा चौथ के दिन नमक नहीं खा सकते हैं। सरगी में नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन व्रत के दौरान नमक का इस्तेमाल न करें।
करवा चौथ के दिन नाखून काट सकते हैं?
नहीं, करवा चौथ के दिन नाखून काटना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन नाखून या बाल कुछ नहीं काटना चाहिए।
करवा चौथ के दिन सो सकते हैं?
करवा चौथ पर दिन में सोना मान्यताओं के अनुसार सही नहीं है। व्रत रखने पर दिन के वक्त सोना अच्छा नहीं माना जाता है। इसलिए कोशिश करें अगर आपने व्रत रखा है तो दिन के समय में सोने से बचना बेहतर है।
करवा चौथ के दिन सिलाई कर सकते हैं क्या?
जो महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं, उन्हें इस दिन कपड़े की सिलाई करे से बचना चाहिए। शास्त्रों में ऐसा करना वर्जित बताया गया है।
