Karwa Chauth Moon First Photo 2026: करवा चौथ के चांद की पहली तस्वीर आई सामने, आप भी कर लें चौथ के चांद का दीदार

Karwa Chauth Moon First Photo 2026: करवा चौथ के चांद की पहली फोटो सामने आ गई है और इसके साथ ही पूरे दिन से भूखे-प्यासे चांद की प्रतीक्षा कर रहीं सुहागिन महिलाओं का इंतजार खत्म हो गया है।

Karwa Chauth Moon First Photo 2026: करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है। 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के चांद की पहली तस्वीर सामने आ गई है। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद सुहागिन महिलाएं चंद्रमा के दर्शन कर रही हैं और पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ चंद्रदेव को अर्घ्य दे रही हैं।

करवाचौथ के चांद की पहली फोटो

करवाचौथ के चांद की पहली फोटो

करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन का विशेष महत्व है। महिलाएं सुबह सरगी खाने के बाद व्रत शुरू करती हैं। दिनभर पूजा की तैयारी करने, करवा चौथ की कथा सुनने और शाम को करवा माता की पूजा करने के बाद उन्हें चांद निकलने का इंतजार रहता है। चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत खोलने की परंपरा है। इस साल कई इलाकों में बादल और बारिश के कारण चंद्रमा के दर्शन में देरी की आशंका जताई गई थी। ऐसे में जहां आसमान साफ है, वहां चांद की झलक मिलने के बाद महिलाएं पूजा की अंतिम रस्में पूरी कर रही हैं।

End of Feed