करवाचौथ पर बायने में बेटी के ससुराल क्या-क्या भेजें, यहां जानिए बायना और सरगी की पूरी लिस्ट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 27, 2026, 04:16 PM IST

Karwa Chauth Bayana 2026: करवाचौथ पर लड़कीवालों के घर से बिटिया के घर में शगुन भेजने की परंपरा है। इसे बायना कहा जाता है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या-क्या भेजा जाता है?

Karwa Chauth Bayana 2026: करवाचौथ का त्योहार 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन शादीशुदा महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखेंगी। करवाचौथ पर पूजा और व्रत की तैयारी के साथ मायके से बेटी के घर शगुन भेजने की भी परंपरा है। इसे बायना या बाया कहा जाता है। इसमें बेटी के लिए नई साड़ी या सूट, सुहाग का सामान, मिठाई, फल, सूखे मेवे और पूजा की सामग्री रखी जाती है।

Karwa Chauth Bayana 2026  बेटी के घर करवाचौथ के बायने में क्या-क्या भेजें

बेटी के घर करवाचौथ के बायने में क्या-क्या भेजें (Image AI Generated and Newsroom Verified)

खासकर शादी के बाद पहली करवाचौथ पर मायके से आने वाले बायने का विशेष महत्व होता है। इस मौके पर माता-पिता बेटी के लिए सुहाग का जोड़ा और श्रृंगार का सामान भेजते हैं। कई परिवारों में दामाद, सास-ससुर और दूसरे सदस्यों के लिए भी कपड़े, मिठाई और शगुन भेजने की परंपरा है। अगर आपकी बेटी भी इस बार करवाचौथ का व्रत रख रही है, तो जानिए उसके घर बायने में क्या-क्या भेजना चाहिए और इसे कब तक पहुंचा देना चाहिए।

End of Feed