Karwa Chauth 2026 Chandra Arghya Vidhi : चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें, यहां जानिए चंद्रमा को अर्घ्य देने का मंत्र और पूरी विधि

Karwa Chauth 2026 Chandra Arghya Vidhi : 29 अक्टूबर को आज करवाचौथ का व्रत रखा गया है। करवाचौथ के व्रत पर चांद के दीदार और उनको अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। आइए जानते हैं कि चांद को अर्घ्य कैसे दें और उसका मंत्र क्या है।

Karwa Chauth 2026 Chandra Arghya Vidhi : आज 29 अक्टूबर को करवाचौथ का व्रत रखा गया है। करवाचौथ के व्रत में चंद्रदेव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद महिलाएं चंद्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं। चंद्रमा के दर्शन होने पर उनकी पूजा की जाती है और जल अर्पित करके पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की जाती है। इसके बाद छलनी से चंद्रमा और पति का चेहरा देखने तथा पति के हाथ से जल ग्रहण करके व्रत खोलने की परंपरा है। ऐसे में जानिए करवाचौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने की पारंपरिक विधि, पूजा सामग्री और इस दौरान बोले जाने वाले मंत्र क्या हैं।

करवाचौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें

करवाचौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य कैसे दें (Image AI Generated and Newsroom Verified)

करवाचौथ पर चंद्रमा को अर्घ्य देने के लिए सामग्री

चंद्रदेव की पूजा के लिए एक साफ लोटा या करवा, शुद्ध जल, थोड़ा-सा अक्षत यानी साबुत चावल, रोली, सफेद फूल और दीपक रख लें। अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार अर्घ्य के जल में थोड़ा कच्चा दूध भी मिला सकते हैं। इसके अलावा पूजा की थाली में मिठाई, फल और धूप रख सकते हैं। छलनी और दीपक की जरूरत भी होगी, क्योंकि अधिकतर परिवारों में इसी से चंद्रमा और पति का चेहरा देखने की रस्म निभाई जाती है।

End of Feed