करवा चौथ पर पति-पत्नी न आएं पास, लगता है पाप, भूलकर भी न करें ये 8 काम

Karwachauth 2025: 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। माना जाता है कि करवा चौथ के दिन कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। इन कार्यों को करने से व्यक्ति पाप का भागीदार बन जाता है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पिता की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। आइए जानते हैं कि करवा चौथ के दिन किन कार्यों को नहीं करना चाहिए?

Karwachauth 2025: करवा चौथ हिंदू धर्म का एक पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख और समृद्धि के लिए रखती हैं। यह पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जो प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक है। साल 2025 में यह व्रत 10 अक्टूबर को रखा जा रहा है। मान्यता है कि इस दिन कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें शास्त्रों और परंपराओं में अशुभ या पाप माना गया है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से काम नहीं करने चाहिए?

Karwa Chauth 2025

करवाचौथ पर न करें ये काम (Pic Credit- Canva)

व्रत तोड़ना या भोजन करना

करवा चौथ का व्रत निर्जला होता है, जिसका अर्थ है कि इस दिन सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक न तो पानी पीया जाता है और न ही भोजन किया जाता है। यह व्रत पूर्ण संयम और भक्ति के साथ रखा जाता है। यदि कोई महिला इस दौरान भोजन या पानी ग्रहण करती है, तो इसे व्रत के नियमों का उल्लंघन माना जाता है, जो पाप के समान है। शास्त्रों के अनुसार, व्रत का उद्देश्य पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए होता है, और इसे तोड़ने से यह उद्देश्य प्रभावित हो सकता है। परंपरागत रूप से, चंद्रमा को अर्घ्य देने और पति के हाथों से जल ग्रहण करने के बाद ही व्रत खोला जाता है।

End of Feed