Karwa Chauth 2025 Date in India (करवा चौथ 2025 में कब है): करवाचौथ को करक चतुर्थी भी कहा जाता है। ये व्रत उत्तर भारत में ज्यादातर महिलाएं रखती हैं। करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करती हैं। इस खास दिन पर महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती है और शाम में चंद्रमा को अर्घ्य देकर ही व्रत खोलती हैं। इस दिन सुहागिनें खूब सजती-संवरती भी हैं। ये व्रत पूरे विधि-विधान से किया जाता है। सुहागिन महिलाओं के अलावा कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए इस व्रत को रखती हैं। यहां से आप करवा चौथ की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, चांद निकलने का समय और महत्व जान सकते हैं।
करवा चौथ की सही तारीख-
करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। साल 2025 में इस तिथि की शुरुआत 9 अक्तूबर 2025 को 10:54 PM बजे होगी। वहीं इस तिथि का समापन 10 अक्तूबर को 07:38 PM तक होगा। ऐसे में साल 2025 में करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर 2025 को रखा जाएगा।
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त-
करवा चौथ का व्रत साल 2025 में 10 अक्तूबर 2025 को रखा जाएगा। इस दिन करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त 05:57 PM से 07:11 PM तक रहेगा। इस दिन करवा चौथ के व्रत का समय 06:19 AM से 08:13 AM तक रहेगा।
करवा चौथ के दिन कब निकलेगा चांद?
साल 2025 में करवा चौथ के दिन चंद्रदोय का समय रात के 8:13 PM पर होगा। चांद के उगने के बाद चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाएगा और व्रत पूरा किया जाएगा। इसके बाद व्रत का पारण किया जा सकता है।
करवा चौथ का महत्व-
पति की लंबी आयु और वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए करवाचौथ का व्रत किया जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं व्रत रखकर पति के बेहतर स्वास्थ्य और तरक्की की कामना भी करती हैं।
