Karwa Chauth 2024 Date: इस साल जल्दी दिखाई देगा करवा चौथ का चांद, जानिए महिलाएं कब रहेंगी ये व्रत

Karwa Chauth 2024 Date And Time: करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाओं के लिए बेहद खास होता है क्योंकि इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। चलिए आपको बताते हैं इस साल करवा चौथ व्रत कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और चांद कब निकलेगा।

Karwa Chauth 2024 Date And Time: करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में भगवान गणेश और करवा चौथ माता की पूजा की जाती है। इस दिन शुभ मुहूर्त में महिलाएं विधि विधान पूजा करती हैं और करवा चौथ की कथा सुनती हैं (Karwa Chauth Vrat Katha)। फिर रात में चांद निकलने के बाद चांद की पूजा करती हैं। इस व्रत को कई जगह करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल करवा चौथ का व्रत कब है, पूजा का मुहूर्त क्या रहेगा और चंद्रोदय कब होगा।

Karwa Chauth 2024 Date

Karwa Chauth 2024 Date

करवा चौथ व्रत कब है 2024 (Karwa Chauth Vrat Kab Hai 2024)

इस साल करवा चौथ का व्रत 20 अक्टूबर, रविवार को रखा जाएगा। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 20 अक्टूबर की सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा और इसका समापन 21 अक्टूबर की सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा।

End of Feed