Karwa Chauth 2022: 13 या 14 अक्टूबर किस दिन है करवा चौथ? जानें कैसे हुई इसकी शुरुआत

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 6, 2022, 01:07 PM IST

Karwa Chauth 2022 Date: करवा चौथ का व्रत 2022 में कब है? जानिए कैसे हुई इस व्रत की शुरुआत।

KEY HIGHLIGHTS
  • करवा चौथ का व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और उनके खुशहाल जीवन के लिए रखती हैं।
  • कई कुंवारी कन्याएं भी मनपसंद जीवनसाथी पाने की कामना से ये व्रत करती हैं।
  • ये व्रत चांद के दर्शन करके खोला जाता है।

Karwa Chauth 2022 Date: करवा चौथ व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। ये व्रत अविवाहित स्त्रियां भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रख सकती हैं। पूरे उत्तर भारत में ये पर्व धूम-धाम से मनाया जाता है। ये व्रत सूर्योदय के पहले से शुरू हो जाता है और चांद निकलने तक ये व्रत रखा जाता है। जानिए इस बार किस दिन रखा जाएगा करवा चौथ व्रत?

karwa chauth 2022

करवा चौथ 2022 में कब है?

करवा चौथ व्रत 2022 डेट और मुहूर्त (Karwa Chauth 2022 Date And Puja Muhurat)

  • करवा चौथ व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है।
  • चतुर्थी तिथि की शुरुआत 13 अक्टूबर को 01:59 AM से होगी और समाप्ति 14 अक्टूबर को 03:08 पर होगी।
  • 13 अक्टूबर को पूरे दिन चतुर्थी तिथि रहेगी। जिस कारण करवा चौथ व्रत 13 अक्टूबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा।
  • 13 अक्टूबर को करवा चौथ व्रत सुबह 06:20 AM से लेकर रात 08:09 PM तक रखा जाएगा।
  • करवा चौथ के दिन चन्द्रोदय रात 08:09 PM पर होगा।
  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त शाम 05:54 PM से 07:09 PM तक रहेगा।

End of Feed