Dev Diwali Or Kartik Purnima Per Kitne Diye Jalaye: प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दिवाली मनाई जाती है। सनातन धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन कई लोग सत्यनारायण व्रत भी रखते हैं। मान्यताओं अनुसार कार्तिक पूर्णिमा यानी देव दिवाली के दिन गंगा नदी में स्नान करने से समस्त देवी-देवताओं की असीम कृपा प्राप्त होती है। इस पवित्र दिन पर दीप दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। चलिए आपको बताते हैं देव दिवाली यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन कितने दीपक जलाने चाहिए।
Dev Diwali Or Kartik Purnima Per Kitne Diye Jalaye
देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा पर कितने दीये जलाएं (Kartik Purnima Par Kitne Diye Jalaye)
कार्तिक पूर्णिमा और देव दिवाली पर 11, 21, 51 और 108 दीए जलाना शुभ होता है। आप चाहें तो इससे ज्यादा भी दीपक जला सकते हैं। कहते हैं इस दिन दीप दान करने से सभी दोषों से छुटकारा मिल जाता है।
देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा 2024 पर दीये जलाने का समय (Dev Diwali And Kartik Purnima 2024 Par Diye Jalane Ka Time)
देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा पर दीपक जलाने के लिए प्रदोष काल का समय शुभ माना जाता है। इस दिन आप शाम 05:10 से शाम 07:47 के बीच दीप जला सकते हैं।
देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा के दिन कहां-कहां जलाएं दीपक (Dev Diwali And Kartik Purnima Ke Din Deepak Kha Kha Jalaye)
देव दिवाली और कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार, तुलसी के पौधे के पास, भगवान विष्णु के मंदिर में और नदी किनारे जाकर दीपक जलाना बेहद शुभ फलदायी माना जाता है। दिवाली की तरह ही इस दिन भी घर के कोने-कोने को दीपक की रोशनी से जममगाना चाहिए।
