Kartik Purnima Par Kya Daan Kare: कार्तिक पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इस दिन दान करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसलिए इस दिन शुभ मुहूर्त में गंगा स्नान करके दान-पुण्य का कार्य जरूर करना चाहिए। अब सवाल ये उठता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करें। तो आपको बता दें इस दिन दीप दान तो जरूर ही करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं कार्तिक पूर्णिमा पर किए जाने वाले महत्वपूर्ण दान।
कार्तिक पूर्णिमा दान (Kartik Purnima Daan)
-दीप दान
-अन्न दान
-वस्त्र दान
-फल दान
-चावल दान
-दूध और शक्कर का दान
-चांदी का दान
-सफेद मोती का दान
-सफेद चंदन का दान
कार्तिक पूर्णिमा दान टाइम (Kartik Purnima Daan Time)
कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान और दान के लिए सबसे उत्तम समय ब्रह्म मुहूर्त माना गया है। इस समय में स्नान के बाद अपनी क्षमता के अनुसार दान देना चाहिए। अगर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान न कर पाएं तो सूर्योदय के बाद दान करें।
कार्तिक पूर्णिमा पर दीप दान अवश्य करें (Kartik Purnima Deep Daan Mahatva)
धार्मिक मान्यताओं अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीपदान करने से भगवान शिव और श्री हरि विष्णु दोनों की विशेष कृपा प्राप्त होती है और जीवन की सभी परेशानियां समाप्त होती हैं।
