अध्यात्म

Kartik Purnima 2024 Do's and Don't: कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें क्या नहीं, जानिए पूरा नियम

Kartik Purnima 2024 Do's and Don't: कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान का बहुत ही खास महत्व है। शास्त्रों में इस दिन के लिए कुछ खास नियम बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें क्या नहीं।

Image

Kartik Purnima 2024

Kartik Purnima 2024 Do's and Don't: इस साल कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 15 नवंबर 2024 को शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा। हर महीने की पूर्णिमा तिथि बहुत ही शुभ मानी जाती है, लेकिन कार्तिक पूर्णिमा का शास्त्रों में खास महत्व है। इस दिन गुरु पर्व और देव दीपावली का त्योहार भी मनाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन दीप दान करना भी बहुत ही शुभकारी माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी के साथ- साथ शिव जी की भी पूजा की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन कुछ काम करना बहुत लाभदायक होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Kartik Purnima 2024 Do's (कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करें)

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह गंगाजल युक्त जल से स्नान करें या गंगा स्नान करें।
  • इसके साथ ही इस दिन शाम के समय गंगा किनारे दीपक जरूर जलाएं।
  • कार्तिक पूर्णिमा पर दीप दान करने की भी परंपरा है।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम के समय में तुलसी में घी का दीपक जलाने से समृद्धि आती है।
  • इसके साथ ही शाम के समय में घर में और गंगा किनारे दीपक जलाना चाहिए।

Kartik Purnima 2024 Don't (कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या ना करें)

  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन मांस और मदिरा का भूलकर भी सेवन ना करें।
  • इस दिन दूध और चांदी के बर्तन का गलती से भी दान ना करें।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए ना ही दाढ़ी बनवानी चाहिए।
  • कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीबों को खाली हाथ नहीं लौटाना चाहिए।
  • इसके साथ ही इस दिन काले रंग का वस्त्र पहनने से बचना चाहिए।
  • कार्तिक पूर्णिमा पर सारे घर में रोशनी करनी चाहिए। इस दिन अंधेरा नहीं रखना चाहिए।

Kartik Purnima Ganga Snan Importance (कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का महत्व)

शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का बहुत ही विशेष महत्व है। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और दान करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। कार्तिक पूर्णिमा पर शुभ मुहूर्त में गंगा नदी या किसी पवित्र नदी में स्नान करने से सौ अश्वमेध यज्ञ करने जितने फल की प्राप्ति होती है और अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति होती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article