अमीर बना सकता है माता लक्ष्मी का यह सिद्ध स्तोत्र, सावन के शुक्रवार से शुरू कर दें पाठ; बदल जाएगी तकदीर की तस्वीर

Kanakdhara Stotram in Sawan Benefits: अगर आप आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं या अमीर बनने की ख्वाहिश है तो सावन के महीने में आपको देवी लक्ष्मी के एक खास स्तोत्र का पाठ अवश्य करना चाहिए।

Kanakdhara Stotram in Sawan Benefits: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। वहीं, इस महीने आने वाले शुक्रवार माता लक्ष्मी की उपासना के लिए भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। माना जाता है कि सावन के शुक्रवारों में माता लक्ष्मी का पूजन दरिद्रता से मुक्ति दिलाता है। खासकर अगर आप सावन में कनकधारा स्तोत्र का पाठ करते हैं तो आपको इसका लाभ कुछ ही दिनों में देखने को मिल जाता है। कनकधारा स्तोत्र का पाठ विशेष फलदायी माना जाता है।

Kanakdhara Stotram in Sawan Benefits  कनकधारा स्तोत्र पढ़ने के लाभ

कनकधारा स्तोत्र पढ़ने के लाभ

कनकधारा स्तोत्र माता लक्ष्मी की स्तुति में रचा गया संस्कृत स्तोत्र है। इसकी रचना स्वयं आदिगुरु शंकराचार्य ने की थी। कनकधारा की सबसे प्रसिद्ध कथा एक गरीब महिला, एक आंवले और शंकराचार्य की करुणा से जुड़ी है। मान्यता है कि महिला के पास देने के लिए कुछ नहीं था, फिर भी उसने अपने घर में उपलब्ध एक आंवला श्रद्धा के साथ भिक्षा में दे दिया। महिला की इस भावना से प्रभावित होकर शंकराचार्य ने माता लक्ष्मी की स्तुति की और इसके बाद उसके घर स्वर्ण आंवलों की वर्षा होने की कथा प्रचलित है।

End of Feed