Kamada Ekadashi 2023: यज्ञ के समान पुण्य देने वाला है कामदा एकादशी व्रत, जानें व्रत व‍िध‍ि और पारण की डेट

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Apr 1, 2023, 10:49 AM IST

Kamada Ekadashi 2023 Parana time, Vrat Vidhi, Significance: हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी को कामदा एकादशी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जानें साल 2023 में कामदा एकादशी व्रत कब है (Kamada Ekadashi Kab hai) और इस व्रत की पारण (Kamada Ekadashi Parana) विधि क्या है।

आज यानी 01 अप्रैल को भगवान विष्णु के भक्त हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी, कामदा एकादशी व्रत कर रहे हैं। बाकी सभी एकादशियों की तरह ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। कामदा एकादशी का व्रत बेहद कल्याणकारी माना जाता है। पौराणिक मान्यता के मुताबिक कामदा एकादशी पर पवित्र नदियों में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और सभी पापों से मुक्ति मिलती है। पंडित सुजीत जी महाराज के मुताबिक कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi Vrat Katha) मोक्ष प्राप्ति के लिए बेहद अनुकूल मानी गई है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-आराधना करने से काम, क्रोध, लोभ और मोह जैसे पापों से भी मुक्ति मिलती है।

Kamada Ekadashi 2023: यज्ञ के समान पुण्य देने वाला है कामदा एकादशी व्रत, जानें व्रत व‍िध‍ि और पारण की डेट

Kamada Ekadashi 2023 Date and Muhurat

यह व्रत भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा के साथ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए। कामदा एकादशी हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर मनाई जाती है। पद्म पुराण के अनुसार, धर्मराज युधिष्ठिर को भगवान विष्णु ने एकादशी व्रत का महत्व बताया था और कहा था कि एकादशी व्रत सभी व्रत में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। व्रत की तरह ही व्रत का पारण, विधि अनुसार करना चाहिए। जो भक्त कामदा एकादशी का व्रत करता है उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं तथा उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

End of Feed