Kajri Teej Bhog 2024: कजरी तीज पर लगाएं इन विशेष चीजों का भोग, अखंड सौभाग्य का मिलेगा वरदान

Kajri Teej Bhog 2024: कजरी तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के साथ- साथ निमड़ी माता की भी पूजा की जाती है। इस दिन पूजा के समय कुछ खास चीजों का भोग लगाया जाता है। आइए जानें कजरी तीज के दिन किन चीजों का भोग लगाएं।

Kajri Teej Bhog 2024: कजरी तीज का व्रत खासतौर पर विवाहित महिलाओं के द्वारा अपने परिवार की सुख, समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए किया जाता है, हालांकि इस व्रत को कुंवारी कन्या भी अपने मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए कर सकती हैं। इस साल कजरी तीज का व्रत 22 अगस्त 2024 को यानि आज रखा जा रहा है। कजरी तीज के दिन महिलाएं पूरे दिन भूखे, प्यासे रहकर व्रत करती हैं और शाम के समय शिव पार्वती की पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करती हैं। कजरी तीज पर निमड़ी माता की भी पूजा की जाती है। इस दिन पूजा के समय कुछ विशेष चीजों का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं किन चीजों का भोग लगाएं।

Kajri Teej Bhog 2024 (कजरी तीज भोग 2024)

खीर का भोग

कजरी तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव को खीर का भोग लगाया जाता है। इस दिन खीर का भोग लगाने से भगवान शिव और माता पार्वती जी प्रसन्न होते हैं और साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है।

End of Feed