Kajari Teej 2023 Upay : कजरी तीज के दिन करें ये विशेष उपाय, जीवनसाथी को मिलेगी हर कष्ट से मुक्ति

Kajari Teej 2023 Upay : धार्मिक मान्यता के अनुसार कजरी तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करती हैं। इस व्रत को करने से सुख, समद्धि प्राप्त होती है। कजरी तीज के दिन क्या करना चाहिए। कजरी तीज के दिन किन उपायों को करना चाहिए। यहां जानें सबकुछ।

Kajari Teej 2023 Date : कजरी तीज व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को पूरे विधि-विधान के साथ मनाया जाता है। रक्षाबंधन के तीन दिन बाद कजरी तीजी का व्रत रखा जाता है। इस बार कजरी तीज का व्रत 2 सितंबर 2023 को रखा जाएगा। इस व्रत का विधिवत पालन करने से अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त होता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन उपवास करती हैं। कुंवारी कन्या भी इस व्रत को कर सकती हैं। जो भी कुंवारी कन्या इस व्रत का विधिवत पालन करती हैं उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति होती है। कजरी तीज के दिन कुछ उपायों को करने से लाभ मिलता है। आइए जानते हैं कजरी तीज के दिन कौन से उपाय करने चाहिए।

Kajari Teej 2023

Kajari Teej 2023

कजरी तीज के दिन करें उपाय

  • अगर आपके जीवनसाथी को लाख कोशिशों के बाद भी नौकरी नहीं मिल रही है तो आप कजरी तीज पर इन उपायों का इस्तेमाल कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कजरी तीज की शाम को आप शनि मंदिर में सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

  • यदि आपकी शादी में कोई समस्या चल रही हो तो कजरी तीज के दिन सिंदूर का दान कर सकती हैं। बाजार से खरीदकर ही सिंदूर किसी विवाहित महिला को दान करें।

End of Feed