Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ मास 2026 कब से शुरू होगा, देखें बड़े मंगल कब-कब पड़ेंगे

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ मास भीषण गर्मी वाला मास माना जाता है। इस दौरान आने वाले मंगलवार बड़े मंगल कहलाते हैं। यहां जानें बड़े मंगल 2026 में कब पड़ेंगे। क्या है इनका महत्व।

Jyeshtha Month 2026: हिंदू धर्म में ज्येष्ठ मास का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना जाता है। यह महीना भगवान सूर्य, भगवान विष्णु और विशेष रूप से संकटमोचन हनुमान जी की उपासना के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार वर्ष 2026 का ज्येष्ठ मास अत्यंत दुर्लभ और शुभ संयोग लेकर आ रहा है, क्योंकि इस बार पूरे आठ बड़े मंगल (Bade Mangal) पड़ रहे हैं। सामान्य वर्षों में जहां चार या पांच बड़े मंगल ही होते हैं, वहीं अधिक मास के कारण इस बार भक्तों को अतिरिक्त पुण्य अर्जित करने का अवसर मिलेगा।

Jyeshtha Month 2026 bade mangal dates

कब से शुरू होगा ज्येष्ठ मास 2026, बड़े मंगल किन तारीख को पड़ेंगे (Pinterest)

कब से शुरू होगा ज्येष्ठ मास 2026

वैदिक पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ मास की शुरुआत 2 मई 2026 से होगी और यह महीना 29 जून 2026 तक चलेगा। इस बार ज्येष्ठ मास के दौरान ही अधिक मास का संयोग बन रहा है, जो इसे और अधिक विशेष बना देता है।

End of Feed